AKTU/UPTU: बढ़ गई UPSEE परीक्षा की तारीख, हाथ से ना जाने दें क्रैश कोर्स का सुनहरा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSEE 2020 परीक्षा की तारीख आगे बढ़ गई है। अब यह परीक्षा 2 अगस्त की जगह 20 सितंबर को होगी। इस इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए और ज्यादा वक्त मिल गया है। इसे देखते हुए Safalta.com ने भी अपने तीस दिन के क्रैश कोर्स की अवधि को बढ़ाकर 55 दिन कर दिया है। यानि अब आप परीक्षा के नजदीक तक तैयारी कर सकते हैं। ध्यान दें कि केवल कोर्स की अवधि बढ़ी है, आवेदन शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभ्यर्थी इस क्रैश कोर्स में दाखिले के जरिए UPSEE परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।
बता दें कि Safalta.com के क्रैश कोर्स को विद्यार्थियों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। रामपुर के रहने वाले फ़ातिर खान का कहना है कि इस ऑनलाइन क्रैश कोर्स में फैकल्टी हर विषय को बेहद गहराई से पढ़ाते एवं समझाते हैं। UPSEE की तैयारी कर रहे आशुतोष भारद्वाज का कहना है कि इस क्रैश कोर्स को पढ़ाने वाले फैकल्टी बेहद सुलझे हुए हैं। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों हर टॉपिक को बेहद बारीकी से पढ़ाया जाता है। दरअसल, UPSEE एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो कि विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा यूजी और पीजी स्तर पर होती है। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी करती है।
IIT से पढ़ें फैकल्टी लेंगे विद्यार्थियों की कक्षाएं
इस क्रैश कोर्स में गणित की ऑनलाइन कक्षाएं आईआईटी धनबाद से बीटेक एवं 'आकाश' व 'बायजू' जैसे प्लेटफॉर्म में पढ़ा चुके आकाश श्रीवास्तव लेंगे। जबकि भौतिक विज्ञान की क्लासेस कानपुर के एचबीटीयू से बीटेक व बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा से एमटेक अविनाश सिन्हा लेंगे। अविनाश कई प्रसिद्ध संस्थानों और विश्वविद्यालयों में पढ़ा चुके हैं। रसायन विज्ञान की कक्षा केमेस्ट्री में एमएससी अतुल कुमार लेंगे जिन्हें कई बेहतरीन संस्थानों में पढ़ाने का अनुभव है।
UPSEE परीक्षा के लिए Safalta.com ही क्यों?
इस क्रैश कोर्स में विद्यार्थियों को पीडीएफ फॉर्म में क्लासरूम नोट्स मिलेंगे। फैकल्टी UPSEE की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को लाइव इंटरेक्टिव क्लास के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं देंगे। विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते मॉक टेस्ट का आयोजन होगा। खास बात है कि इस क्रैश कोर्स में विद्यार्थियों के लिए हफ्ते के 6 दिन कक्षाएं होंगी। हर रोज विद्यार्थियों को 4.5 घंटे पढ़ाया जाएगा। 20 साल से भी ज्यादा शिक्षण का अनुभव रखने वाले फैकल्टी विद्यार्थियों को गणित, रसायन और भौतिक विज्ञान की कक्षाएं देंगे।
अमर उजाला के पाठकों के लिए छूट
UPSEE क्रैश कोर्स की फीस सिर्फ 4,999 रुपये रखी गई है। अमर उजाला के पाठकों को इस कोर्स की फीस पर 1250 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पहले 100 एडमिशन के लिए ही उपलब्ध है। इस मौके को अपने हाथ से जाने न दें और अभी इस कोर्स में दाखिला लें। उम्मीदवारों को आज ही आवेदन करने पर 1250 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए पाठकों को UPSEE1250 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए यहां विजिट करें।
कमेंट
कमेंट X