फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AKTU One View Result 2025 Released at aktu.ac.in for odd semester UG and PG courses; direct link here

AKTU Result 2025: विषम सेमेस्टर के यूजी और पीजी कोर्सेज का रिजल्ट घोषित, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 01 Jul 2025 01:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 01 Jul 2025 01:01 PM IST
सार

AKTU One View Result 2025 OUT: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ ने वर्ष 2025 के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूजी या पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
AKTU One View Result 2025 Released at aktu.ac.in for odd semester UG and PG courses; direct link here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

AKTU One View Result 2025: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ ने मंगलवार को यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के लिए वन व्यू रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने ये परीक्षाएं दी थीं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर का इसेतमाल करना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

AKTU ने सेमेस्टर वाइज रिजल्ट जारी किया

यह परिणाम जून 2025 में आयोजित स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जारी परिणामों में कई पाठ्यक्रम और सेमेस्टर शामिल हैं, जिनमें BFAD (तीसरा, पांचवां, सातवां), BVoc (तीसरा, पांचवां), एमटेक, एमयूआरपी और एमआर्क (तीसरा सेमेस्टर), तथा बीटेक और बीफार्मा (पांचवां और सातवां सेमेस्टर) शामिल हैं। 

एकेटीयू साल में दो बार सम और विषम सेमेस्टरों की परीक्षाएं आयोजित करता है और विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे एमबीए, एमसीए, बीटेक, बीफार्मा आदि के परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी करता है। इससे छात्र हर परिणाम चरण के तुरंत बाद अपना प्रदर्शन आसानी से देख सकते हैं।

मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण
AKTU की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, पाठ्यक्रम का नाम (जैसे B.Tech, B.Pharm आदि), सेमेस्टर, परीक्षा वर्ष, विषयवार प्राप्तांक (marks), कुल अंक, ग्रेड, SGPA (Semester Grade Point Average) और परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) दर्ज होगी।

AKTU Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले AKTU की आधिकारिक वेबसाइट https://aktu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “One View Display of Student Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा - यहां अपना Roll Number दर्ज करें।
  • “Show Result” बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed