फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Exam form will be able to be filled till July 8, student cell work postponed till August 30

एकेटीयू : आठ जुलाई तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, स्टूडेंट सेल का काम 30 अगस्त तक स्थगित

Mon, 05 Jul 2021 09:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Jul 2021 09:55 PM IST
सार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा सत्र 2020-21 की एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क के रेगुलर व कैरी ओवर विद्यार्थियों के डिजरटेशन का मूल्यांकन व मौखिक परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित की गई हैं।

विज्ञापन
AKTU: Exam form will be able to be filled till July 8, student cell work postponed till August 30
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जुलाई से ऑनलाइन प्रस्तावित हैं। विवि ने यूजी-पीजी के रेगुलर व कैरी ओवर की परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 8 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि कुछ संस्थानों व छात्रों द्वारा परीक्षा फॉर्म न भर पाने की सूचना दी गई थी, जिसे देखते हुए तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन परीक्षा में डेटा उपलब्ध कराने की बाध्यता के कारण उक्त तिथि के बाद परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई नहीं जा सकेगी, जो छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भरेंगे वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसलिए निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म भरना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


पीजी डिजरटेशन मूल्यांकन व मौखिक परीक्षा अगस्त में
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा सत्र 2020-21 की एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क के रेगुलर व कैरी ओवर विद्यार्थियों के डिजरटेशन का मूल्यांकन व मौखिक परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित की गई हैं। परीक्षा कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए विद्यार्थियों को डिजरटेशन से संबंधित विवरण 4 जुलाई तक उपलब्ध कराना था। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि डिजरटेशन की सॉफ्ट कॉपी संबंधित ई-मेल पर भेजने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी निर्धारित समय तक इसे जमा कराना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा संबंधित आगे की कार्रवाई को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


एकेटीयू : स्टूडेंट सेल का काम 30 अगस्त तक स्थगित
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सम सेमेस्टर की सभी वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में प्रस्तावित हैं। परीक्षा संबंधित कार्यों को देखते हुए स्टूडेंट सेल का काम 6 जुलाई से 30 अगस्त तक स्थगित रहेगा। इस अवधि में विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। किसी छात्र को विशेष परिस्थिति में कोई आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सोमवार व मंगलवार को संपर्क करना होगा। परीक्षा विभाग की ओर से सभी संबद्ध कॉलेजों को पत्र भेजकर यह जानकारी दी गई है। साथ ही अपने विद्यार्थियों को भी सूचित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed