फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISSEE Sainik School Result 2025: Class 6 and 9 Entrance Exam Declared at exams.nta.ac.in, Download link here

AISSEE Result 2025: सैनिक स्कूल कक्षा छठवीं और नौवीं प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 22 May 2025 03:14 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 22 May 2025 03:14 PM IST
सार

Sainik School Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
AISSEE Sainik School Result 2025: Class 6 and 9 Entrance Exam Declared at exams.nta.ac.in, Download link here
NTA AISSEE Sainik School Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

NTA AISSEE Sainik School Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज, 22 मई 2025 को घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2025 दिया था, वे अब अपने रिजल्ट exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

ई-काउंसलिंग के जरिए होगा एडमिशन

एनटीए ने साफ किया है कि सैनिक स्कूल और नए सैनिक स्कूलों में एडमिशन केवल सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा आयोजित ई-काउंसलिंग के माध्यम से ही होगा। छात्रों को प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे योग्यता प्रमाण पत्र, सेल्फ डिक्लेरेशन और अन्य जरूरी कागजात काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत करने होंगे।

विज्ञापन

कब और कैसे हुई थी परीक्षा?

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल 2025 को देशभर के 190 शहरों के 527 केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में किया गया था। कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक, जबकि कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करते रहें और काउंसलिंग की आगामी तिथियों की जानकारी समय पर प्राप्त करें।

कक्षा 6वीं के छात्र अपना नाम यहां चेक करें

कक्षा 9वीं के छात्र अपना नाम यहां चेक करें

AISSEE 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाएं।
  • अब ‘AISSEE Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर ‘Click here to login’ बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • इसके बाद Login बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर आपका AISSEE 2025 रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed