फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar STET Result BSEB declares STET 2019 result 15.87% pass  check details

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019: 15.87 फीसदी छात्रों ने पास की परीक्षा

Sat, 13 Mar 2021 11:34 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 13 Mar 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Bihar STET Result BSEB declares STET 2019 result 15.87% pass  check details
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी - फोटो : social media

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019  का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड ने शुक्रवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का रिजल्ट जारी किया है। इस साल कुल 15.87 फीसदी अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। कुल 24,599 विद्यार्थियों ने बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की है। पेपर-1 में 16,068  अभ्यर्थी पास हुए हैं, जबकि पेपर-2 में 8,531 अभ्यर्थी पास हुए हैं। कुल 1,54,951 छात्रों ने यह परीक्षा दी थी। बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 1.78 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नीट एक अगस्त को : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने किया मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तारीख का एलान
विज्ञापन



जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की। इस परीक्षा का आयोजन 15 विषयों के लिए किया गया था। जिसमें तीन विषयों उर्दू, संस्कृत और विज्ञान को छोड़कर 12 विषयों का रिजल्ट जारी हुआ है। शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि ये सातवें चरण की नियुक्ति होगी। कोरोना में परीक्षा लेनी बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों ने 37,335 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए पात्रता हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board 10th Exam: अगर आप भी पाना चाहते हैं अच्छे नंबर, तो करें इस सब्जेक्ट की अच्छी तैयारी


गौरतलब है कि बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना 2019 में जारी हुई थी और परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2020 को हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed