AISSEE Admit Card 2022: नौ जनवरी को होगी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
AISSEE Admit Card 2022: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, AISSEE 2022 के एडमिट कार्ड जल्द ही aissee.nta.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए 9 जनवरी को एआईएसएसईई 2022 आयोजित करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, AISSEE 2022 के एडमिट कार्ड जल्द ही aissee.nta.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए 9 जनवरी को एआईएसएसईई 2022 आयोजित करेगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र एक बार जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, NTA ने अभी तक AISSEE 2022 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।
AISSEE 2022 शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 06 के छात्रों के लिए AISSEE दोपहर 02 बजे से शाम 4:30 बजे तक और कक्षा 09 में प्रवेश के लिए दोपहर02 बजे से शाम 05 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। NTA OMR उत्तर पुस्तिकाओं के माध्यम से AISSEE का आयोजन करेगा जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।
AISSEE एडमिट कार्ड 2022 कैसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट- aissee.nta.nic.in पर जाएं।
- AISSEE एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक लॉगिन पेज खुलेगा, पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- AISSEE एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट लें।
एडमिट कार्ड पर मिलेगा पूरा विवरण
छात्र अपना नाम, रोल, नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण एडमिट कार्ड पर देख सकते हैं। छात्र एनटीए हेल्प डेस्क 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए को aissee@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइटों को चेक करते रहें।
AISEE 2022 क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 40% अंक जरूरी
AISEE 2022 क्वालिफाई करने के लिए, छात्रों को परीक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25% अंक और सभी विषयों में कुल 40% अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं है। यह भी विचार किया जाना चाहिए कि एआईएसएसईई उत्तीर्ण करने के बाद, छात्रों को अंतिम चयन के लिए विभिन्न प्रवेश मानदंड, पात्रता, मेरिट सूची में रैंक, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य से गुजरना होगा।
कमेंट
कमेंट X