AISSEE 2025: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्द बंद होने वाली है पंजीकरण विंडो
Sainik School Admission 2025: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। इच्छुक छात्र और अभिभावक तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AISSEE 2025 Registration: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। अपने बच्चों को सैनिक स्कूल से पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभिभावकों और उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 6 और 9वीं में प्रवेश को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम 23 जनवरी, 2025 है।
Sainik School Form Last Date: कल है आवेदन करने की अंतिम तिथि
गौरतलब है कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2025 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 23 जनवरी, 2025 कर दिया गया। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee2025.ntaonline.in पर जाकर कल तक आवेदन कर सकते हैं।
| क्र.सं. | कार्य | तिथि |
|---|---|---|
| 1 | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की नई अंतिम तिथि | 23 जनवरी 2025 (शाम 5 बजे तक) |
| 2 | परीक्षा शुल्क जमा करने की नई अंतिम तिथि | 24 जनवरी 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
| 3 | ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन/सुधार करने की तिथि | 26 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 |
AISSEE 2025 Eligibility: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
- सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए छात्र का 5वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
- कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- सैनिक स्कूल में कक्षा 9वीं में एडमिशन लेने के लिए छात्र का 8वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आयु की गणना 31 मार्च 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
आवेदन फॉर्म शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के छात्रों को 800 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी को 650 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
Sainik School Form 2025 : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का फॉर्म कैसे भरें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aissee2025.ntaonline.in. पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए नए कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र का पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद आप फॉर्म को सबमिट कर दीजिए और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लीजिए।
कमेंट
कमेंट X