फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AILET 2025 Application: Registration window closing tomorrow at nationallawuniversitydelhi.in, apply here

AILET 2025: आईलेट परीक्षा के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि; अभी यहां से भरें फॉर्म, आठ दिसंबर को होगा एग्जाम

Sun, 17 Nov 2024 04:51 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 17 Nov 2024 04:51 PM IST
सार

AILET 2025 Registration: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने आईलेट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने वाला है, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AILET 2025 Application: Registration window closing tomorrow at nationallawuniversitydelhi.in, apply here
AILET 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AILET 2025 Registration: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली 18 नवंबर को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2025 के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे (nationallawuniversitydelhi.in) पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त, 2024 को शुरू हुआ था। 

विज्ञापन


एआईएलईटी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर को बंद हो जाएगा, जबकि शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर (सुबह 8 बजे) है। परीक्षा 8 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


आईलेट पांच वर्षीय बैचलर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ लॉज (BA LLB) (ऑनर्स), मास्टर ऑफ लॉज (LLM) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनलयू दिल्ली ने कहा कि उम्मीदवारों की अपर्याप्त संख्या के कारण बिलासपुर ( छत्तीसगढ़ ), कोटा, शिमला और सिलीगुड़ी जैसे शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने अपनी पहली पसंद के रूप में किसी भी शहर का चयन किया है, उन्हें एआईएलईटी 2025 के लिए अपनी परीक्षा शहर की प्राथमिकता को अपडेट करना होगा।

पात्रता मानदंड
एलएलएम (एक वर्षीय) गैर-आवासीय कार्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता अंकों के लिए पात्रता मानदंड एलएलबी या 50 प्रतिशत अंकों के साथ समकक्ष कानून की डिग्री है। 

वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के छात्रों के लिए, न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत 45 प्रतिशत होना आवश्यक है। इससे पहले, अनारक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए यह 55 प्रतिशत अंक और आरक्षित श्रेणियों के लिए 50 प्रतिशत था।

बौद्धिक संपदा कानून और प्रबंधन में मास्टर ऑफ लॉ (LLM) के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी करनी चाहिए। 2025 में एलएलबी की अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी एआईएलईटी 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed