फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIIMS INI SS July 2025: Registration for July Session Starts from April 22, Apply by May 6; know Details

AIIMS INI SS July 2025: एम्स आईएनआई एसएस जुलाई के लिए 22 अप्रैल से शुरू होंगे पंजीकरण, छ मई तक करें आवेदन

Wed, 09 Apr 2025 10:08 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 09 Apr 2025 10:08 AM IST
सार

एम्स नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी जुलाई परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 22 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS INI SS July 2025: Registration for July Session Starts from April 22, Apply by May 6; know Details
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

AIIMS INI SS July 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशियलिटी (INI-SS) परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन


एम्स के द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आईएनआई एसएस जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी और अंतिम तिथि 6 मई 2025 तक रहेगी। 

विज्ञापन

एम्स ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, "अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली जुलाई, 2025 सत्र के लिए पोस्ट-डॉक्टरल (DM/MCh) 3 वर्ष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है।"

INI SS परीक्षा क्यों आयोजित होती है?

यह परीक्षा एम्स, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, निमहंस बेंगलुरु, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा DM और MCh (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

AIIMS INI SS July 2025 Registration: कैसे करें आवेदन?

  • AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "INI-SS जुलाई 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • INI SS जुलाई 2025 आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed