AIIMS INI CET 2021: जारी हुआ सीईटी का रिजल्ट, टॉपर को मिले 100 फीसदी अंक
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली द्वारा सोमवार को एम्स आईएनआई सीईटी 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार सीईटी प्रवेश परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.org पर देख सकते हैं। एम्स आईएनआई सीईटी 2021 के टॉपर ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली द्वारा सोमवार को एम्स आईएनआई सीईटी 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार सीईटी प्रवेश परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- aiimsexams.org पर देख सकते हैं। एम्स आईएनआई सीईटी 2021 के टॉपर ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरी रैंक 99.997 पर्सेंटाइल के साथ एक उम्मीदवार को मिली है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी। यह सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी। इस साल INI CET 2021 का आयोजन 129 शहरों में किया गया था।
गौरतलब है कि आईएनआई सीईटी 2021 का आयोजन एम्स पीजी, जिपमर पीजी, पीजीआईएमईआर और निमहंस के अधीन संचालित पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर्स ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच) और मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की 815 सीटों पर प्रवेश के लिए किया गया था। ।
एम्स आईएनआई सीईटी 2021 मेरिट सूची की जांच के लिए सीधा लिंक
पिछले साल की तुलना में आसान था पेपर
एम्स आईएनआई सीईटी 2021 का परीक्षा पेपर न तो कठिन था और न ही आसान; करियर एक्सपर्ट द्वारा किए गए 5400 डॉक्टरों सहित एक सर्वेक्षण के अनुसार, 64% डॉक्टरों ने कहा कि आईएनआई सीईटी का पेपर मध्यम कठिनाई स्तर का था। 12% डॉक्टरों के अनुसार, परीक्षा का पेपर आसान था, जबकि 11% ने कहा कि यह कठिन था, वहीं 8% ने कहा कि यह पिछले साल की परीक्षा की तुलना में आसान था।
815 सीटों पर प्रवेश के लिए 80,000 से अधिक उम्मीदवार
एम्स द्वारा आयोजित आईएनआई सीईटी परीक्षा, एम्स, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) पुडुचेरी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज (निमहंस) बेंगलुरु सहित देश के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा है। इस परीक्षा के लिए 80,000 से अधिक उम्मीदवार उपस्थित होते हैं।
कमेंट
कमेंट X