फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AIIMS entrance exam 2018 first time in two days

पहली बार देश में दो दिन होगी AIIMS की प्रवेश परीक्षा, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
AIIMS entrance exam 2018 first time in two days

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पहली बार देश में दो दिन आयोजित की जाएगी। एम्स ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसका आयोजन 26 और 27 मई को किया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस बार भी सभी अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गुजरना होगा। एम्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए पांच फरवरी से पांच मार्च की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एम्स अपनी वेबसाइट पर सभी आवेदनों की सही स्थिति की जानकारी अपलोड करेगा।
विज्ञापन


देश के 29 राज्यों के 167 शहरों में 26 और 27 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

AIIMS entrance exam 2018 first time in two days
exam

परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थी के 12वीं में अंग्रेजी, फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिएं, जबकि एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। प्रवेश परीक्षा से देश के नौ एम्स की 907 सीटों पर एडमिशन मिलेगा।

इन एम्स में मिलेगा दाखिला
दिल्ली, भोपाल, पटना, जोधपुर, ऋषिकेश, रायपुर, भुवनेश्वर, नागपुर, गुंटूर

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.aiimsexams.org
 

यह है परीक्षा शुल्क

AIIMS entrance exam 2018 first time in two days
exam

जनरल नॉलेज भी अहम
एम्स की प्रवेश परीक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस के आधार पर ही होती है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ वैभव राय के मुताबिक परीक्षा में फिजिक्स के 60, कैमिस्ट्री के 60, बायोलॉजी के 60 और जनरल नॉलेज के भी 20 सवाल पूछे जाएंगे। लिहाजा छात्रों को अपना सामान्य ज्ञान भी अपडेट करके जाना होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को आवेदन के समय ही अपने प्रश्न पत्र का माध्यम भी बताना होगा। एक बार हिंदी का विकल्प लेने वाला अभ्यर्थी अंग्रेजी का चयन नहीं कर सकेगा।

यह है परीक्षा शुल्क
सामान्य : 1000 रुपये
एससी, एसटी : 800 रुपये
दिव्यांग : नि:शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed