MBA और PGDM कोर्सेज साथ नहीं चला सकेंगे संस्थान, AICTE ने लगाई रोक
AICTE (All India Council for Technical Education) MBA and PGDM Circular: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है। एआईसीटीई ने विश्वविद्यालयों में एक समय में दो प्रबंधन के पाठ्यक्रमों (एमबीए और पीजीडीएम) के चलाने पर रोक लगा दी है। अब विश्वविद्यालयों को दोनों पाठ्यक्रमों में से एक को चुनना होगा।
आपको बता दें कि ऐसा इसलिए किया क्योंकि एआईसीटीई ने पीजीडीएम पाठ्यक्रम की शुरुआत केवल ऐसे विश्वविद्यालयों के लिए की थी जो भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की तरह नहीं हैं और किसी विश्वविद्यालय से संबंध नहीं रखते हों। दरअसल, कुछ समय से डीम्ड यूनिवर्सिटी इस सर्कुलर के खिलाफ जाकर दोनों पाठ्यक्रमों को प्रबंधन (मैनेजमेंट) बैनर के अंतर्गत चला रही हैं। इसी उलझन को खत्म करने के लिए एआईसीटीई ने यह कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें : दुनिया के टॉप 100 में भारत के 11 शैक्षणिक संस्थानों को मिली जगह
सर्कुलर के अनुसार सरकारी, निजी और डीम्ड यूनिवर्सिटी को एआईसीटीई के नियमों का पालन करके मैनेजमेंट बैनर के तहत अपनी संस्थान में चल रहे पीजीडीएम पाठ्यक्रम को एमबीए में बदल देना होगा। एआईसीटी ने सर्कुलर में यह स्पष्ट कर दिया है कि एक ही संस्थान में पीजीडीएम और एमबीए पाठ्यक्रम को एक साथ चलाना मान्य नहीं होगा।
ये भी पढ़ें : Air Force One: जानें उस विमान की ताकत, जिससे भारत आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
कमेंट
कमेंट X