AIAPGET 2022: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए कब-क्या होगा?
AIAPGET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIAPGET 2022: अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। AIAPGET 2022 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट aiapget.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करें।
AIAPGET 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू : 25 जुलाई, 2022 -
ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि : 18 अगस्त, 2022 रात 11:50 बजे तक -
ऑनलाइन माध्यम से शुल्क के जमा करने की अंतिम तिथि : 19 अगस्त, 2022 रात 11:50 बजे तक (भुगतान के लिए क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई का विकल्प उपलब्ध है) -
आवेदन पत्र के विवरण में सुधार का मौका : 20 अगस्त, 2022 से 22 अगस्त, 2022 को रात 11:50 बजे तक
AIAPGET 2022 उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना
AIAPGET 2022 के उम्मीदवार ध्यान दें कि एनटीए की ओर से वेबसाइट पर से प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने की सूचना बाद में वेबसाइट पर दी जाएगी। वहीं, परीक्षा की तिथि बाद भी में वेबसाइट पर सूचित की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे करेक्शन विंडो के दौरान सुधार सावधानी से करें क्योंकि सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और aiapget.nta.nic.in पर विजिट करें।
AIAPGET 2022 कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
AIAPGET 2022 परीक्षा की अवधि 120 मिनट (02:00 घंटे) की होगी। परीक्षा का समय भी बाद में वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा। एनटीए ने बताया कि आयुर्वेद का पेपर अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगा। होम्योपैथी का पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में, सिद्ध का अंग्रेजी और तमिल जबकि यूनानी का पेपर अंग्रेजी और उर्दू भाषा में होगा।
परीक्षा अधिकतम 480 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए स्कोरिंग चार अंक दिए जाएंगे। जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। कोई प्रतिक्रिया नहीं देने या प्रश्न छोड़ने पर न कोई अंक मिलेगा और न ही कोई अंक काटा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X