फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AIAPGET 2022 Applications Form Released at nta.ac.in: Apply Online Till August 18 Sarkari Result Here

AIAPGET 2022: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए कब-क्या होगा?

Tue, 26 Jul 2022 06:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 06:49 PM IST
सार

AIAPGET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी।

विज्ञापन
AIAPGET 2022 Applications Form Released at nta.ac.in: Apply Online Till August 18 Sarkari Result Here
AIAPGET: अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AIAPGET 2022: अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी।  AIAPGET 2022 के लिए ऑनलाइन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट aiapget.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करें। 

विज्ञापन

AIAPGET 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां 

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू : 25 जुलाई, 2022 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि : 18 अगस्त, 2022 रात 11:50 बजे तक 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन माध्यम से शुल्क के जमा करने की अंतिम तिथि : 19 अगस्त, 2022 रात 11:50 बजे तक
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    (भुगतान के लिए क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ यूपीआई का विकल्प उपलब्ध है)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र के विवरण में सुधार का मौका : 20 अगस्त, 2022 से 22 अगस्त, 2022 को रात 11:50 बजे तक


 

विज्ञापन
विज्ञापन

AIAPGET 2022 उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना

AIAPGET 2022 के उम्मीदवार ध्यान दें कि एनटीए की ओर से वेबसाइट पर से प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने की सूचना बाद में वेबसाइट पर दी जाएगी। वहीं, परीक्षा की तिथि बाद भी में वेबसाइट पर सूचित की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे करेक्शन विंडो के दौरान सुधार सावधानी से करें क्योंकि सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और aiapget.nta.nic.in पर विजिट करें। 


 
विज्ञापन

AIAPGET 2022 कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?

AIAPGET 2022 परीक्षा की अवधि 120 मिनट (02:00 घंटे) की होगी। परीक्षा का समय भी बाद में वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा। एनटीए ने बताया कि आयुर्वेद का पेपर अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगा। होम्योपैथी का पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में, सिद्ध का अंग्रेजी और तमिल जबकि यूनानी का पेपर अंग्रेजी और उर्दू भाषा में होगा।

परीक्षा अधिकतम 480 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए स्कोरिंग चार अंक दिए जाएंगे। जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। कोई प्रतिक्रिया नहीं देने या प्रश्न छोड़ने पर न कोई अंक मिलेगा और न ही कोई अंक काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed