{"_id":"5f689ad48ebc3ee90e71957d","slug":"aiapget-2020-nta-releases-aiapget-admit-card-on-ntaaiapget-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIAPGET 2020: NTA ने जारी किया एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIAPGET 2020: NTA ने जारी किया एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 21 Sep 2020 05:54 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
AIAPGET 2020
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AIAPGET 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट ( AIAPGET 2020) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntaaiapget.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्रों के लिए एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, ताकि वो सुविधा से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें।
विज्ञापन
अभ्यर्थी अपना फॉर्म नंबर व जन्मतिथि आदि विवरण के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी छात्र को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हो, तो वो 8287471852, 9650173668, 9599676953 व 8882356803 आदि नंबरों के जरिए इस संबंध में पूछताछ कर सकता है। इसके अलावा, aiapget@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। बता दें कि AIAPGET 2020 परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CUCET Answer Key 2020: आंसर-की जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां करें डाउनलोड
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ntaaiapget.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको AIAPGET 2020 एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप अपना फॉर्म नंबर व जन्मतिथि आदि विवरण डालेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप चाहें तो अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X