फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   admission for new season will start from july 1 in uttarakhand open university

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में 1 जुलाई से होंगे दाखिले, इन नियमों का रखना होगा ध्यान

Wed, 24 Jun 2020 06:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 24 Jun 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
admission for new season will start from july 1 in uttarakhand open university
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश एक जुलाई से शुरू होगा। इस बात की जानकारी मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओपीएस नेगी ने दी है। उन्होंने कहा कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पहले व दूसरे सेमेस्टर की फीस एक साथ जमा करनी होगी। अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राएं भी अगली कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रोफेसर ओपीएस नेगी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान ओपन यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों से बराबर संपर्क रखा। विद्यार्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग की गई और उनको अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-शिक्षा और करियर पर 26 जून शाम पांच बजे होगा अमर उजाला वेबिनार का आयोजन, आप भी करें मुफ्त रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रवेश प्रभारी डॉ. एमएम जोशी का कहना है कि 25 जून तक प्रवेश विवरणिका 2020-21 विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। एक जुलाई से नए सत्र में प्रवेश का फैसला मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया है। इस बैठक में निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं प्रो. गिरिजा पांडेय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत, जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल आदि शामिल रहे।  नए सत्र में प्रवेश के नियम के तहत विद्यार्थियों को दाखिले के वक्त मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य होगा। स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली के तहत चलेंगे। यूनिवर्सिटी का कहना है कि विद्यार्थियों की परीक्षाएं छह जुलाई से निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed