फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   We are organizing a education and career webinar on June 26th 2020 at 5 pm

शिक्षा और करियर पर 26 जून शाम पांच बजे होगा अमर उजाला वेबिनार का आयोजन, आप भी करें मुफ्त रजिस्ट्रेशन

Wed, 24 Jun 2020 05:24 PM IST
अवधेश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
We are organizing a education and career webinar on June 26th 2020 at 5 pm
अमर उजाला शिक्षा वेबिनार - फोटो : Amar Ujala

अमर उजाला आपके लिए 26 जून 2020 को शाम पांच बजे शिक्षा और करियर वेबिनार का आयोजन कर रहा है। वेबिनार का आयोजन जूम एप के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही आप इसे फेसबुक और यूट्यूब पर भी लाइव देख सकते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में चार विशेषज्ञ पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे। जो कि आपके करियर के बारे में बात करेंगे। वहीं, इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। बता दें कि जो छात्र आगे पढ़ना चाहते हैं और भविष्य में कुछ करना चाहते हैं उन्हें इस वेबिनार के माध्यम से काफी मदद मिलेगी।   

विज्ञापन


ये विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा



परवीन मल्होत्रा: यह भारत के टॉप करियर काउंसलर हैं। यह करियर गाइडेंस इंडिया (CARING) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इनके पास छात्रों के माता पिता को गाइड करने का करीब 20 वर्षों का अनुभव है। 
विज्ञापन


सुनंदा राव: यह एक प्रमाणित करियर कोच हैं। इनके पास 12 वर्षों का अनुभव है। यह छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए साइकोमेट्रिक और माइंड मैपिंग करने में एक्सपर्ट हैं। यह छात्रों के करियर की योजना बनाने में काफी मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ नंदा: यह एक करियर कंसल्टेंट हैं। इन्हें ई-लर्निंग एक्सपर्ट, एजुकेशनल साइकोलॉजिस्ट और ट्रेनर के रूप में नौ सालों का अनुभव है। यही नहीं इन्होंने भारत, डेनमार्क और जापान में हजारों छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षार्थियों को प्रभावित किया है।

गौरव सचदेवा: यह 10वीं और 12वीं के बाद छात्रों की पसंद से उनका करियर बनाने में मदद करते हैं। यह विभिन्न पाठ्यक्रमों, तकनीकी और गैर तकनीकी क्षेत्रों में डोमेन एक्सपर्ट, जीईई मेन इंजीनियरिंग, नीट, क्लैट, प्रबंधन, आदि क्षेत्रों में जाने वाले छात्रों की मदद करते हैं। सचदेवा इन सभी में छात्रों का करियर बानाने में एक्सपर्ट हैं।


इस वेबिनार में शामिल होने के लिए आप auevents.in/webinar वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर 08039982032 नंबर पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed