{"_id":"62fe7d00030c754dc5545454","slug":"58-students-of-govt-school-in-karnataka-fall-ill-after-consuming-half-cooked-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : मिड डे मील में बच्चों की खिलाया आधा पका खाना, सरकारी स्कूल के 58 छात्र बीमार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लापरवाही : मिड डे मील में बच्चों की खिलाया आधा पका खाना, सरकारी स्कूल के 58 छात्र बीमार
Thu, 18 Aug 2022 11:25 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:25 PM IST
सार
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले के एक सरकारी स्कूल के 58 छात्र मध्याह्न भोजन यानी मिड डे मील खाने के बाद बीमार हो गए।
विज्ञापन
mid-day meals
- फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक सरकारी स्कूल में बच्चों को आधा पका हुआ खाना खिलाने का मामला सामने आया है। इसके कारण करीब 58 छात्र बीमार पड़ चुके हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले के एक सरकारी स्कूल के 58 छात्र मध्याह्न भोजन यानी मिड डे मील खाने के बाद बीमार हो गए। मामला कर्नाटक के रायचूर जिले का है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को मस्की तालुक के अमिंगध गांव में हुई, जहां 35 लड़कियों और 23 लड़कों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने कहा कि केवल तीन को समस्या थी और अन्य की हालत स्थिर थी। लेकिन घबराहट के कारण उन्हें भी भर्ती कराया गया। वे अब निगरानी में हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X