फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   4 persons arrested for taking money from NEET aspirants for medical college seat

NEET Exam 2025: मेडिकल सीट दिलाने के नाम पर ठगी, नीट उम्मीदवारों से पैसे वसूलते चार आरोपी पकड़े गए

Sun, 04 May 2025 02:35 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 04 May 2025 02:35 PM IST
सार

NEET Exam: नीट परीक्षा 2025 से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने के नाम पर नीट उम्मीदवारों से ठगी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी अभ्यर्थियों से पैसे लेकर फर्जी तरीके से प्रवेश दिलाने का वादा कर रहे थे।

विज्ञापन
4 persons arrested for taking money from NEET aspirants for medical college seat
NEET Exam 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

NEET Exam 2025: नीट यूजी परीक्षा आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चल रही है, इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए नीट उम्मीदवारों से कथित तौर पर पैसे लेने के आरोप में एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त एस डी सिंह ने बताया कि ओडिशा के दो लोगों सहित चार लोगों को शनिवार को भुवनेश्वर विशेष अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि गिरोह मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का वादा करके मेडिकल उम्मीदवारों से पैसे लेता था। 
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि गिरोह की योजना फर्जी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठाने की थी। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी-2025 रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह ने 20-30 लाख में प्रॉक्सी परीक्षा कराई

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों की पहचान झारखंड के प्रियदर्शी कुमार, बिहार के अरविंद कुमार और ओडिशा के सुनील सामंत्रे और रुद्र नारायण बेहरा के रूप में हुई है। 



पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "इस काम में स्थानीय जासूस शामिल थे, जो नीट उम्मीदवारों के आधार कार्ड सहित अन्य विवरण हासिल करके उनका पंजीकरण करवाते थे। एक बार एडमिट कार्ड मिल जाने के बाद, उन्हें बिहार में मौजूद गुर्गों को सौंप दिया जाता था। संदेह है कि प्रॉक्सी उम्मीदवार एडमिट कार्ड के विवरण में हेराफेरी करके नीट परीक्षा देते हैं।"

इसमें कहा गया है कि गिरोह प्रति उम्मीदवार 20 से 30 लाख रुपये वसूल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed