फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   21 teachers from HEIs, Polytechnics chosen for National Teacher Awards, 2025 for exemplary contribution: MoE.

NTA Awards: उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक से 21 शिक्षकों को सम्मान; शिक्षा मंत्रालय ने जारी की सूची

Tue, 26 Aug 2025 08:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 08:52 PM IST
सार

National Teacher Awards 2025: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने कुल 45 शिक्षकों को चुना है, इनमें 21 शिक्षक उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के है। चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर 2025 को सम्मानित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
21 teachers from HEIs, Polytechnics chosen for National Teacher Awards, 2025 for exemplary contribution: MoE.
धर्मेंद्र प्रधान, Dharmendra Pradhan - फोटो : X(@EduMinOfIndia)

विस्तार

National Teacher Awards 2025: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए योग्य दावेदारों की सूची जारी हो चुकी है। शिक्षा मंत्रालय ने कुल 45 शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए चुना है, इनमें 21 शिक्षक उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के है। इन शिक्षकों की सूची आज यानी 26 अगस्त 2025 को जारी की गई। 

विज्ञापन


चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पहले यह पुरस्कार केवल स्कूली शिक्षकों तक ही सीमित था, लेकिन 2023 में इसे एचईआई और पॉलिटेक्निक शिक्षकों को भी देने का निर्णय लिया गया। यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो। 

विज्ञापन

 

इन राज्यों से हुआ शिक्षकों का चुनाव

चयनित शिक्षकों में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और महाराष्ट्र से दो-दो शिक्षक हैं। इसके अलावा, पुडुचेरी, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नई दिल्ली से एक-एक शिक्षक को पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की चयन प्रक्रिया

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (NAT)-2025 की चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं - नामांकित व्यक्तियों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग के लिए प्रारंभिक खोज-सह-स्क्रीनिंग समिति द्वारा मूल्यांकन और राष्ट्रीय जूरी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए नामांकित व्यक्तियों में से पुरस्कार विजेताओं का चयन।

यह चयन शिक्षक के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है, जिसका मूल्यांकन शिक्षण, अधिगम प्रभावशीलता, आउटरीच गतिविधियां, अनुसंधान और नवाचार, प्रायोजित अनुसंधान, संकाय विकास कार्यक्रम और परामर्श शिक्षण जैसे मानदंडों के आधार पर किया जाता है। एनईपी 2020 के मुताबिक, प्रेरित, ऊर्जावान और सक्षम संकाय छात्रों, संस्थान और पेशे की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed