फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   1100 students got job from GLA University placement

उत्कृष्ट शिक्षा के मानकों पर खरा उतरा जीएलए विश्वविद्यालय,1100 छात्रों को मिली नौकरी

Wed, 14 Feb 2018 03:00 PM IST
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
1100 students got job from GLA University placement
जीएलए विश्वविद्यालय में  70 से अधिक कंपनियों ने 1100 छात्रों को रोजगार दिया है, जो कि इस विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा को दर्शाता है। कंपनियों की विश्वविद्यालय में बढ़ती हुई संख्या को देखकर छात्रों में भी जुनून देखने को मिल रहा है। हाल ही में 70 से अधिक कंपनियों ने दस्तक देकर ग्रुप डिस्कशन तथा मौखिक परीक्षा के माध्यम से 1100 छात्रों को रोजगार दिया है। 
विज्ञापन


जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा बीबीए, बी.कॉम (ऑनर्स), बीटेक, बीसीए, बीएससी बायोटेक, एमएससी, एमबीए, एमसीए आदि पाठ्यक्रमों में भी शानदार पैकेज पर विद्यार्थियों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध करा रहा है और सुखद बात यह है कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय कम्पनियां जैसे जारो,  डेलॉइट इंडिया, कैपजेमिनी कंसल्टिंग इंडिया, फिजर्व इंडिया लि., लिबस्यस लि. , व्रिज नेनोसिस्टम प्रा.लि. , मिंडा इंडस्ट्रीज लि. , एचडीएफसी बैंक मुंबई, फिस ग्लोबल लि., ईको ग्रीन, नीओक्राफ्ट ग्लोबल, जीएचसीएल लि. आदि कंपनियां रिक्रूटमेन्ट कर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बौद्धिक कौशल व तकनीकी ज्ञान को सराहा रही हैं। 
विज्ञापन


अगर हम बात करें कंपनियों की दस्तक के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा सैलरी पैकेज में जबरदस्त उछाल आया है। इस साल कई ड्रीम कंपनियां ने 3 लाख से लेकर 7 लाख तक के अधिक औसत सैलरी पैकेज में बढ़ोत्तरी के साथ कैंपस में आईं , जिससे प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर सीधा असर देखने को मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के अच्छी संख्या में चयन से प्रसन्न विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोशाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने कहा कि कंपनियां चाहे ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राओं को चयनित करें या कम, प्रदेश  में उनकी पहली पसन्द जीएलए है और भविष्य में भी जीएलए सभी कम्पनियों की पहली पसन्द बना रहेगा।


श्री अग्रवाल ने कहा कि कैम्पस रिक्रूटमेंट के लिए पहले से ही कई बड़ी कम्पनियां रिक्रूटमेन्ट कर चुकी हैं, जिससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और सभी छात्र-छात्राओं को बेहतरीन पैकेज मिले है, लेकिन विश्वविद्यालय का लक्ष्य प्रत्येक छात्र को रोज़गार मुहैया कराना है, जिसके लिए पुरजोर कोशिश जारी है। मुझे विश्वास है कि जीएलए पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ फिर कामयाबी के शिखर तक पहुंचेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed