फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new team of rotry club and innerwheel club

जीएस मेहता रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने

Mon, 22 Jul 2013 09:19 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 09:19 AM IST
विज्ञापन
new team of rotry club and innerwheel club

रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब की नई टीम के अधिष्ठान समारोह का आयोजन रविवार को निराला नगर स्थित कम्यूनिटी सेंटर पर किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर रोटेरियन जीएस मेहता ने रोटरी क्लब के 76वें अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। साथ ही इनरव्हील क्लब की नई अध्यक्ष डॉ. वर्षा कुमार बनीं।

इससे पहले कार्यक्रम में रोटरी क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष व सचिव रोटेरियन अजय आनंद ने वार्र्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद नए अध्यक्ष जीएस मेहता को जिम्मेदारी सौंपी। नई टीम में सचिव राजेश सी जैन को चुना गया है।

नई टीम ने शपथ लेते हुए क्लब के आगामी गतिविधियों को पूरा करने का संकल्प लिया। इसके बाद सत्र 2013-14 के लिए इनरव्हील क्लब की निवर्तमान अध्यक्षा आभा अग्रवाल ने अपनी जिम्मेदारी अध्यक्षा डॉ. वर्षा कुमार को सौंपी।
विज्ञापन


वहीं, सचिव पद के लिए डॉ. वर्षा कुमार ने जिम्मेदारी रीता सिंह को दी। डॉ. वर्षा ने बताया कि, क्लब आने वाले समय में आर्टिफिशियल लिंब, रक्तदान शिविर, बालिका शिक्षा, कूड़ा प्रबंधन, पौधारोपण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर गतिविधि करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीआरओ नंद किशोर खन्ना का कहना था कि, सत्र 2014-15 के लिए रोटेरियन अजय आनंद को अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed