फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Dropped ›   my friend ganesha contest of amara ujala

‘माई फ्रेंड गणेशा' कांटेस्टः जिला स्तर के विजेता घोषित

Mon, 16 Sep 2013 03:52 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 16 Sep 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
my friend ganesha contest of amara ujala

अमर उजाला की अभिनव थीम पेंटिंग प्रतियोगिता ‘माई फ्रेंड गणेशा’ के तहत शनिवार को जिला स्तर पर विजेता बच्चों का चयन किया गया।

विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालय में आमंत्रित दो ज्यूरी मेंबर ने सीनियर व जूनियर वर्ग में से 50-50 पेंटिंग्स का चयन किया। इसके बाद सेक्टर-12 में आयोजित गणेशोत्सव पंडाल में इन पेंटिंग्स में से ड्रॉ के जरिये 10-10 विजेताओं का चयन किया गया। फिर ड्रॉ के जरिये ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता चुने गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में नोएडा और गाजियाबाद के सरकारी व निजी स्कूलों के चार हजार बच्चों ने भाग लिया। नन्हे-मुन्नों से लेकर बारहवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला की ओर से मुहैया कराई गई ड्राइंग शीट पर रंग और कूची का बेजोड़ कमाल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यूरी मेंबर आर्ट लाइफ गैलरी ऑफ नोएडा की निदेशिका प्रीति बजाज व सदस्य प्रतिभा अग्रवाल ने अमर उजाला कार्यालय में जमा करवाई गईं शीट में से 100 बेहतरीन पेंटिंग का चयन बड़ी ही बारीकी से किया।


इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के रंग संयोजन, बेहतर आइडिया व संदेश देने वाली पेंटिंग्स सहित कई बिंदुओं पर गहन मंथन किया।

चयनित पेंटिंग्स को लेकर अमर उजाला की टीम शाम को सेक्टर-12 स्थित समुदाय भवन में महाराष्ट्रीय समाज समिति की ओर से आयोजित गणेशोत्सव के पंडाल में पहुंची। यहां लोगों ने बेहद उत्साह के साथ जूनियर व सीनियर वर्ग में 10-10 पेंटिंग्स का चयन लकी ड्रॉ से किया। अब दोनों वर्गों की 10-10 पेंटिंग्स को प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

यह मिलेगा पुरस्कार
जिला स्तर पर चयनित बच्चों को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। पहले तीन विजेताओं को क्रमश: 2100, 1100 व 501 रुपये मिलेंगे। बाकी विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

सीनियर वर्ग के विजेता (कक्षा सातवीं से बारहवीं)
- प्रथम पुरस्कार - आयूष मेहरा, कक्षा-12, एएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोएडा
- दूसरा पुरस्कार - वर्षा गौतम, कक्षा-10, बाल जगत इंटर कॉलेज, गाजियाबाद
- तीसरा पुरस्कार - श्रद्धा, कक्षा-7, कैंब्रिज स्कूल, नोएडा

सांत्वना पुरस्कार
- नितिश अग्रवाल, कक्षा-9 विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा
- विपिन, कक्षा-12, बाल जगत इंटर कॉलेज, गाजियाबाद
- शुभम सिवल, कक्षा-10, महर्षि विद्या मंदिर अबुपुर, मोदीनगर
- चंचल भाटी, कक्षा-12, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद
- नमन गोयल, कक्षा-10, डीएचटी सरस्वती विद्या मंदिर, गाजियाबाद
- रजत कुमार, कक्षा-9, गवर्नमेंट ऑर्डनेंस फैक्ट्री इंटर कॉलेज, गाजियाबाद
- कुशल चक्रवर्ती, कक्षा-9, खेतान पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद

जूनियर वर्ग के विजेता (कक्षा पहली से छठी)
- प्रथम पुरस्कार- राजा सैनी, कक्षा-4, जवाहर लाल प्राइमरी स्कूल मुरादनगर, गाजियाबाद
- दूसरा पुरस्कार- प्रिया भारद्वाज, कक्षा-6, कैंब्रिज स्कूल, नोएडा
- तीसरा पुरस्कार- श्रुति अग्रवाल, कक्षा-4, होली चाइल्ड स्कूल, गाजियाबाद

सांत्वना पुरस्कार
- ऋद्धिमा यादव, कक्षा-3, होली चाइल्ड स्कूल, गाजियाबाद
- माही कदम, कक्षा-1, जैक एन जिल स्कूल, गाजियाबाद
- शिवांगी सिंह, कक्षा-5, यश मेमोरियल स्कूल, गाजियाबाद
- अदिति यादव, कक्षा-6, होली चाइल्ड स्कूल, गाजियाबाद
- महक चौधरी, कक्षा-6, होली चाइल्ड स्कूल, गाजियाबाद
- तनिष्का अग्रवाल, कक्षा-4, चौधरी छबिल दास पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद
- सुरभि झा, कक्षा-6, नेहरू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नोएडा


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed