फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Dropped ›   kareena face to face with amarujala.com

करीना कपूर से सीधी बात

Fri, 06 Sep 2013 05:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
kareena face to face with amarujala.com

'करीना कपूर से सीधी बात' यह इवेंट अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑर्गनाइज किया था। इस इवेंट में हमारी वेबसाइट के यूजर्स और अमर उजाला के फेसबुक फैन्स को करीना कपूर खान से सवाल पूछने का मौका दिया गया था।

विज्ञापन


करीना कपूर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सत्याग्रह' के मौके पर यह इवेंट आयोजित था। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक पत्रकार की भूमिका अदा की है। इस इवेंट का कैंपेन हमारी वेबसाइट और फेसबुक पेज पर किया गया था। इतना ही नहीं amarujala.com फिल्म 'सत्याग्रह' का ऑनलाइन मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन


इस कैंपेन के दौरान हमारे सैकड़ों यूजर्स ने बेहद उत्साह से भाग लिया और इस अवसर का लाभ उठाया। अमर उजाला के यूजर्स और फैन्स ने अपने सवाल हमें भेजें और अपनी जिज्ञासाओं को हमारे फेसबुक पेज पर पूछा। हमारे रीडर्स करीना कपूर से बातचीत करने और अपने सवाल का जवाब पाने के लिए बेहद उत्सुक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ हमारे यूजर्स और फैन्स ही नहीं बल्कि करीना कपूर खुद इस इवेंट को लेकर बहुत उत्साहित थी। करीना ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान अमर उजाला के यूजर्स और फैन्स के कई सवालों के बेहिचक जवाब दिए।

हमारे फेसबुक पेज के एक फैन ने करीना से पूछा था कि 'क्या सत्याग्रह अन्ना हजारे के आंदोलन से प्रेरित है?' तो कई लोगों ने बॉलीवुड में करीना के भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। करीना ने सभी सवालों के जवाब बेहद उत्साह और खुशी से दिए।


इतना ही नहीं, करीना ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अमर उजाला के पाठकों और फेसबुक फैन्स के लिए अपनी दुआएं और बेस्ट विशिज भी भेजी। करीना ने अमर उजाला डॉट कॉम पर सभी ताजातरीन खबरों और दुनियाभर की घटनाओं की जानकारी पाने के लिए रीडर्स का उत्साह भी बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed