फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Dropped ›   accommodation places to stay during kumbh

कुंभ में ठहरने के लिये होटल और धर्मशाला

Wed, 09 Jan 2013 05:43 PM IST
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 09 Jan 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
accommodation places to stay during kumbh

कुंभ में जाने वाले तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिये शहर में डीलक्स होटल, बजट होटल, विरासत होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला और शिविर उपलब्ध हैं। होटलों की बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है।

विज्ञापन


इलाहाबाद में कुंभ मेले के आयोजन के चलते होटल रुम की कीमतों में 300-400 फीसदी तक भी बढ़ोतरी हो गई है। शहर के लगभग सभी होटल फुल हो चुके हैं। पर्यटन विभाग ने होटलों को बुकिंग रेट से ज्यादा कीमत नहीं वसूलने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


लग्जरी होटलों में 4500 रुपये में कमरे मिल जाते हैं, लेकिन अभी इनका रेट 12-14000 रुपये चल रहा है। बजट होटल में किराया 3000 से बढ़कर 9000 रुपये तक हो गया है। जबकि गेस्ट हाउस में किराया 2000 से बढ़कर 6000 रुपये तक हो गया है। कई अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी सस्ते रेट पर आवास सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक लगभग 80 से 90 फीसदी तक होटल बुकिंग पूरी हो चुकी है। जिनमें से ज्यादातर विदेशी टूरिस्ट्स ने कमरे बुक हैं। 10 फीसदी जो होटल रूम सरकारी जरूरतों के लिए खाली है, उसकी आखिरी वक्त में बुकिंग हो सकेंगी। पर्यटन विभाग का कहना है कि, होटल्स को ये हिदायत तो दे दी गई है कि बुकिंग के बाद टूरिस्ट से ज्यादा पैसे न लें लेकिन टैरिफ रेट को कंट्रोल करना उनके अधिकार में नहीं है।


शहर में होटल और गेस्टहाउस की संख्या 150 से भी कम है। जिनमें से केवल 33 लग्जरी होटल हैं। 60 से 70 बजट होटल और लगभग 30 गेस्ट हाउस या धर्मशाला हैं। ऐसे में मेले में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए अब बनारस के होटल भी जल्द पहुंच से बाहर हो जाएंगे। लेकिन श्रीकृष्ण संस्थान इस्कॉन ने सभी तरह की आवास सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसमें कॉटेज और रूप उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 3 दिन के लिए 4000 हजार से 7000 हजार रुपये हैं जिसमें कम से कम छह लोग रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed