{"_id":"69efeb9ee8ef0fc05b0b9545","slug":"youths-shot-and-stabbed-in-delhi-looted-of-rs-5-lakh-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: युवकों को गोली व चाकू मारकर लूटे 5 लाख, कुल रकम 28 लाख रुपये होने की बात कही जा रही, पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: युवकों को गोली व चाकू मारकर लूटे 5 लाख, कुल रकम 28 लाख रुपये होने की बात कही जा रही, पुलिस के हाथ खाली
Tue, 28 Apr 2026 05:11 AM IST
Digvijay Singh
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:11 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली के आश्रम चौक पर बाइक सवार बदमाश पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह पांच लाख रुपये लूटकर भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने एक युवक को पेट में गोली मारी, जबकि दूसरे युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के आश्रम चौक पर बाइक सवार बदमाश पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह पांच लाख रुपये लूटकर भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने एक युवक को पेट में गोली मारी, जबकि दूसरे युवक को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है बदमाश 28 लाख रुपये लूटकर ले गए हैं। खास बात यह है कि युवकों को बचाने न तो कोई व्यक्ति सामने आया न ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्राथमिकी मोहल्ला मुर्दा पत्ती चैथावल जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी शाकिर अली (32) ने दर्ज कराई है। बताया कि वह एक वर्ष से जसौला विहार में रहकर आरओ मशीन का काम करता है। 25 अप्रैल को अपने साले जीशान के साथ पुरानी दिल्ली से पांच लाख रुपये लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
जीशान नोटों से भरा बैग लेकर बाइक पर पीछे बैठा था। जब वह 6.40 बजे आश्रम चौक लूप पर पहुंचे तो काले रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरदस्ती रूकवा लिया। बदमाश जीशान से नोटों से भरा बैग छीनने लगे तो एक बदमाश ने शाकिर अली के पेट में गोली मार दी। इसके बाद दूसरे बदमाश ने उसके साले जीशान के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बदमाश नोटों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जीजा-साले को पहले होली-फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लूट के इस मामले में 26 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई। दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान तक नहीं कर पाई है। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने फोन नहीं उठाया।