फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   youth stabbed to death in sarai rohilla area

Delhi Crime: बीच-बचाव कराने वाले युवक की चाकू घोंपकर हत्या, हिरासत में दो नाबालिग

Thu, 09 Jun 2022 06:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 Jun 2022 06:00 AM IST
सार

दिल्ली में एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने झगड़े के दौरान बीच-बचाव किया। आरोपियों ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिग को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
youth stabbed to death in sarai rohilla area
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने का बदला लेने के लिए नाबालिग आरोपियों ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक की शिनाख्त मोहम्मद शुएब (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिग को हिरासत में लिया है। एक नाबालिग हत्या और दूसरा नाबालिग हत्या के प्रयास के आरोप में शामिल रह चुका है। एक कुछ ही दिनों पूर्व बाल सुधार गृह से बाहर आया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुएब परिवार के साथ दया बस्ती, गली नंबर-2, सराय रोहिल्ला में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। वह घर में ही मीट की दुकान चलाता था। मंगलवार देर रात को शुएब के भाई ने कॉल कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास आरोपियों ने उसके भाई पर चाकू से वार किया था। परिजन उसे अस्पताल हे गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से जांच की तो पता चला कि वारदात को इलाके में ही रहने वाले नाबालिग आरोपियों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने छानबीन के बाद 16 और 17 साल के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने बताया कि सोमवार को दोनों का किसी युवक से झगड़ा हुआ था। शुएब ने झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराकर दूसरे लड़के को छुड़वा दिया था। इस बात पर नाबालिग आग बबूला हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed