फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi protest Police used net buses to stop media and escape citing security

दिल्ली प्रदर्शन: पुलिस ने मीडिया और भागने से रोकने के लिए इस्तेमाल की जालीदार बसें, सुरक्षा का दिया हवाला

Sun, 11 Oct 2026 05:46 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 11 Oct 2026 05:46 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने इस बार प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जर्सी बेरियर (सीमेंट से बना बड़ा स्लैब) लगाए थे। इस बेरियर को क्रेन से उठाकर ही एक जगह से दूसरी जगह रखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Delhi protest Police used net buses to stop media and escape citing security
सीजेपी प्रदर्शन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को प्रदर्शन स्थलों पर प्रदर्शनकारियों को रोकने और उन्हें हिरासत में लेने के लिए विशेष रूप से बंद (जाली वाली) बसों का इंतजाम किया था।  दिल्ली के जंतर-मंतर पर (सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) के बड़े विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन बंद और जाली लगी बसों का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी बाहर मौजूद मीडिया को अपनी बाइट या बयान न दे सकें। साथ ही पिछले कुछ प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा बसों के शीशे तोड़ने और पिछले दरवाजे या खिड़कियों से कूदकर भागने की घटनाएं सामने आई थीं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी वीडियो रिपोर्टों के अनुसार, जाली लगाने से प्रदर्शनकारियों के लिए खिड़की के शीशे तोड़ना या बाहर कूदना मुश्किल हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया था। 

विज्ञापन


जर्सी बेरियल-
दिल्ली पुलिस ने इस बार प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जर्सी बेरियर (सीमेंट से बना बड़ा स्लैब) लगाए थे। इस बेरियर को क्रेन से उठाकर ही एक जगह से दूसरी जगह रखा जा सकता है। ओबरॉय होन के पास लाला लाजपत राय मार्ग से जाकिर हुसैन मार्ग के तरफ मुड़ते हुए इस जर्सी बेरियर लगा रखे थे। इसके बाद गोल्फ कोर्स के पास भी भी ये बेरियर लगे हुए थे। साथ ही रिंग रोड़ पर लगे हुए थे।
विज्ञापन

 
पैर पकड़ा और सड़क पर घसीटा
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान एआईएसएफ छात्रों के साथ पुलिस की सख्ती का वीडियो वायरल हो रहा है। शनिवार को सीजेपी और वामपंथी छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वामपंथी और दूसरे छात्र संगठनों के छात्रों ने दिल्ली में सीईसी के खिलाफ किए गए आंदोलन के दौरान एक सुरक्षाकर्मी एक युवा प्रदर्शनकारी का पैर पकड़कर जमीन पर घसीटता है और उसे वहां से हटाने की कोशिश करता है,  जिसके तुरंत बाद एक दूसरा प्रदर्शनकारी अपने साथी को पुलिस की कार्रवाई से बचाने का प्रयास करता है और वो उसके ऊपर लेट जाता है। उसे हटाने के लिए पुलिसकर्मी उसका शर्ट पकड़ पीछे खींचता है। उसके बाद तीसरा प्रदर्शनकारी अपने साथियों को बचाने आता है और फिर उसे हटाने तीसरा पुलिसकर्मी आता है। कुछ देर तक यह क्रम चलता है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed