फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth jumped from the sixth floor of the court in police custody

युवक ने पुलिस हिरासत में कोर्ट की छठी मंजिल से कूद जान दी

Fri, 24 Dec 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped from the sixth floor of the court in police custody
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट में बृहस्पतिवार शाम पेशी पर लाए गए एक युवक ने पुलिस हिरासत में ही अदालत की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (23) के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस ने दीपक को पॉक्सो, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया था। दीपक पर आरोप था कि उसने अपनी जानकार लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। अब उसे ब्लैकमेल कर रहा था, इसके बाद लड़की की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से दीपक तनाव में था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दीपक न्यू उस्मानपुर के जगजीत नगर के ई-ब्लॉक में रहता था। परिवार में माता-पिता, दो भाई व एक बहन है। ग्रेजुएशन के बाद दीपक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। मंगलवार को इलाके के ही रहने वाली एक लड़की ने दीपक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया था। लड़की का आरोप था कि दीपक व उसकी पहचान थी। कुछ समय पहले दीपक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। अब वह ब्लैकमेल कर रहा था। लड़की ने परिवार को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार रात को दीपक को उसके घर से गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस उसे पेश करने के लिए कोर्ट की छठी मंजिल पर लाई थी। अचानक वह पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर बालकनी की ओर भागा और नीचे कूद गया। इससे कोर्ट में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, गिरफ्तारी के बाद मिलने नहीं दिया
दीपक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के बाद से दीपक को परिजनों से मिलने नहीं दिया गया था। इसकी वजह से वह तनाव में आ गया और ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। वहीं न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस का कहना है कि जिस समय लड़की का अश्लील वीडियो बनाया गया था, उस समय वह नाबालिग थी। अब लड़की 18 साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed