फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Youth enraged on cutting hair stabbed other to death

बाल काटने से गुस्साए युवक ने बदमाश की चाकू घोंपकर की हत्या

Tue, 19 May 2020 04:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
Youth enraged on cutting hair stabbed other to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

वेलकम इलाके में रुपये न देने पर एक बदमाश ने युवक के बाल काट दिये। इससे नाराज युवक ने बदमाश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान फरमान उर्फ मन्नू (21) के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक की शिनाख्त सलमान (24) के रूप में हुई है। उस पर चार आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस को आरोपी ने बताया है कि वह इलाके में सिलाई का काम करता था। उसे बड़े बाल रखने का शौक था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सलमान अपने परिवार के साथ जनता कालोनी, वेलकम में रहता था। इसके परिवार में मां, दो भाई व दो बहनें हैं। रविवार शाम सलमान आरोपी फरमान से कुछ रुपये मांगने लगा। फरमान ने रुपये न होने की बात कर मना कर दिया तो सलमान चला गया। कुछ देर बाद उसने पीछे से आकर फरमान के लंबे बाल कैंची से काट दिए। इससे फरमान बहुत गुस्सा हुआ। हालांकि लोगों ने तब मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, देर रात सलमान और फरमान के बीच दोबारा झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान फरमान ने सलमान की जांघ पर चाकू मार दिया। चाकू लगते ही सलमान की जांघ से खून की धार छूट गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सलमान ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सोमवार सुबह फरमान को वेलकम इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed