{"_id":"61e2184c03eeb53211727340","slug":"youth-beaten-to-death-with-a-stick-in-a-dispute-over-transaction-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अपराध : लेनदेन के विवाद में युवक की डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अपराध : लेनदेन के विवाद में युवक की डंडे से पीटकर हत्या
Sat, 15 Jan 2022 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:11 AM IST
सार
जांच में पता चला कि युवक का शराब पीने के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर कबाड़ी से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला इलाके में एक युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक कबाड़ी के यहां काम करता था। जांच में पता चला कि युवक का शराब पीने के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर कबाड़ी से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नरेला ए ब्लॉक निवासी रमेश शाहिद कबाड़ी के पास काम करता था। चचेरे भाई राजेंद्र ने बताया कि रमेश के साथ शाहिद अक्सर झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार रात शराब पीने के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
तभी शाहिद ने डंडे से रमेश के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद शाहिद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन