{"_id":"623654334d33ca1861289f79","slug":"young-man-went-jail-in-love-robbed-20-lakh-rupees-to-please-girlfriend-money-recovered-from-accused-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में गया जेल: गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए 20 लाख लूट की वारदात को दिया अंजाम, आरोपी के घर से रकम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में गया जेल: गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए 20 लाख लूट की वारदात को दिया अंजाम, आरोपी के घर से रकम बरामद
Sun, 20 Mar 2022 03:37 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 20 Mar 2022 03:37 AM IST
सार
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि गुरुवार शाम किंग्जवे कैंप निवासी अनाज कारोबारी सुशील अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनके कार चालक पवन कुमार से बदमाशों ने 20 लाख रुपये लूट लिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अनाज कारोबारी के चालक ने 20 लाख रुपये लूट की कहानी गढ़ डाली। शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो झूठ से पर्दा उठ गया। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया। उसके रोहिणी स्थित घर से पूरी रकम बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने जल्द अमीर बनने और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। वह काफी समय से मोटी रकम मिलने का इंतजार कर रहा था। मालिक ने उसे अपने भतीजे को रुपये पहुंचाने के लिए दिए तो वह लालच में आ गया। उसने रुपये उड़ाने के बाद लूट की झूठी कॉल कर दी।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि गुरुवार शाम किंग्जवे कैंप निवासी अनाज कारोबारी सुशील अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनके कार चालक पवन कुमार से बदमाशों ने 20 लाख रुपये लूट लिए हैं। मूलरूप से झारखंड का रहने वाला पवन करीब पांच साल से उनके पास काम कर रहा है। बुधवार को उन्होंने यह रकम नेताजी सुभाष नगर में अपने भतीजे के पास पहुंचाने के लिए दी थी। सिविल लाइंस इलाके में कार पंक्चर हो गई। पवन जब कार का टायर बदल रहा था तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उससे रकम लूट ली।
विज्ञापन
सुशील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पवन के बयानों पर शक हुआ। पवन लूट के दौरान खुद के साथ हुए संघर्ष के बारे में बताने लगा। उसके गले और हाथों पर जबरदस्ती के निशान थे। पुलिस ने जांच की तो ऐसा लगा कि आरोपी ने खुद ही इन निशानों को बनाया है। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने रुपये उड़ाने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
दिल्ली और झारखंड में हैं दो गर्लफ्रेंड
पवन ने बताया कि उसने मालिक का विश्वास जीत लिया था। वह अक्सर उसे मोटी रकम देकर पार्टी के पास भेजता था। वह सुशील की बीएमडब्ल्यू कार लेकर घूमता था। पवन की दिल्ली और झारखंड में अलग-अलग गर्लफ्रेंड हैं। वह दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड को बीएमडब्ल्यू कार में भी घुमाता था। जल्द रुपये कमाने के चक्कर में उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पहले उसने रुपये रोहिणी स्थित अपने घर में रखे और मालिक को लूट की झूठी कहानी सुना दी।