फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Young man strangled after saying objectionable thing about his sister

बहन के बारे में आपत्तिजनक बात कहने पर युवक की गला रेतकर हत्या

Fri, 04 Sep 2020 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Young man strangled after saying objectionable thing about his sister
नई दिल्ली। एक लड़की से प्यार करने और उसके बारे में दोस्तों के बीच आपत्तिजनक बात करने पर लड़की के भाई ने युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। शाहाबाद डेयरी थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और लोगों के बयान के आधार पर आरोपी युवक को पांच घंटे के भीतर उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहाबाद डेरी निवासी अरमान (22) और सेक्टर-16 रोहिणी निवासी करण (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पुलिस को प्रहलाद पुर में एक युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। उसके पास से कोई कागजात नहीं मिले, जिससे मौके पर उसकी पहचान की जा सके। हालांकि कुछ देर बाद जेजे कॉलोनी, शाहाबाद डेयरी निवासी हरदेव नाम के व्यक्ति ने शव की पहचान अपने बेटे धर्मेंद्र (26) के रूप में की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि धर्मेंद्र को अंतिम बार अरमान के साथ देखा गया था। पुलिस ने अरमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि धर्मेंद्र उसकी बहन से प्यार करने का दावा करता था और इसको लेकर दोस्तों के बीच आपत्तिजनक बातें करता था। उसने कई बार धर्मेंद्र को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। अरमान ने धर्मेंद्र की हत्या की योजना बनाई और करण को मदद करने को राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed