{"_id":"60e7b8c005fdb96cc8701640","slug":"young-man-beaten-to-death-objectionable-material-found-from-the-pocket-of-the-deceased-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: युवक की पीट-पीटकर हत्या, मृतक की जेब से मिली आपत्तिजनक सामग्री, देखकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: युवक की पीट-पीटकर हत्या, मृतक की जेब से मिली आपत्तिजनक सामग्री, देखकर पुलिस भी हैरान
Fri, 09 Jul 2021 08:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:17 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रेम प्रसंग की बात सही है तो सही है, लेकिन हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बागपत निवासी दीपक (22) के रूप में हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रेम प्रसंग में इज्जत के खातिर दीपक को मौत के घाट उतार दिया गया। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिलने के अलावा उसके चेहरे को भी किसी भारी वस्तु से कुचला हुआ था।
छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक की जेब से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस व दीपक के परिजन मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रेम प्रसंग की बात सही है, लेकिन हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। करावल नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बागपत का रहने वाला दीपक पिछले तीन-चार दिनों से अपने चाचा के पास रामा गार्डन, दयालपुर, करावल नगर आया हुआ था।
विज्ञापन
दीपक का पास में ही रहने वाली किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वाले इसको पसंद नहीं करते थे। बुधवार रात को अचानक दीपक घर से गायब हो गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इस दौरान बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को करावल नगर में द वर्ल्ड जिम के पास एक युवक का शव खून से लथपथ मिला।

मृतक के पास उसकी पहचान का कोई दस्तावेज नहीं था। अलबत्ता उसकी जेब से पैकेट में आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस युवक की तलाश कर ही रही थी कि दीपक के परिजनों ने शाम के समय उसकी पहचान कर ली। छानबीन के दौरान दीपक के परिजनों ने उसके प्रेम प्रसंग की बात की।
सूत्रों का कहना है कि इस बात की आशंका है कि दीपक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। जहां लड़की के परिजनों ने दोनों को साथ में देखकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस लड़की के परिजनों से भी पूछताछ के प्रयास कर रही है।
वहीं पुलिस दीपक के मोबाइल फोन की लोकेशन का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी मामले की पड़ताल कर रही है।