फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Yogi Vs Kejriwal AAP accuses Yogi adityanath of mismanagement during Corona epidemic criticizes hate speech for Kejriwal 

Yogi Vs Kejriwal: आप ने सीएम योगी पर कोरोना काल में कुप्रबंध का लगाया आरोप, केजरीवाल के खिलाफ अभद्र भाषा के लिए की आलोचना

Tue, 08 Feb 2022 04:25 PM IST
सुशील कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए योगी आदित्यनाथ की भी आलोचना की है। उन्होंने सीएम केजरीवाल की तुलना चौराहा छाप नेता से की थी।

विज्ञापन
Yogi Vs Kejriwal AAP accuses Yogi adityanath of mismanagement during Corona epidemic criticizes hate speech for Kejriwal 
योगी आदित्यनाथ-अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर कोरोना महामारी के दौरान उचित प्रबंध नहीं करने का आरोप लगाया है।   

विज्ञापन


आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के लिए योगी आदित्यनाथ की भी आलोचना की है। उन्होंने सीएम केजरीवाल की तुलना चौराहा छाप नेता से की थी। सोमवार को दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर वार के बाद यह हमला आज सामने आया है। 
विज्ञापन


करोड़ों रुपये खर्च करके झूठी वाह वाही लूट रहे
कोरोना काल में दिल्ली से यूपी के मजदूरों के पलायन के मुद्दे पर दोनों राज्यों के सीएम के बीच जमकर शब्द बाण चलाए। योगी आदित्यनाथ ने कई ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधा, फिर केजरीवाल ने पलटवार किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय केजरीवाल ने यूपी के श्रमिकों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया। जवाब में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब यूपी के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं, आप करोड़ों रुपये खर्च करके झूठी वाह वाही लूट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'केजरीवाल को झूठ बोलने में महारथ : योगी
योगी ने ट्वीट किया, 'केजरीवाल को झूठ बोलने में महारथ हासिल है, जब पूरा देश आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा था, तब केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सुनो केजरीवाल, जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय आपने यूपी के कामगारों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया। छोटे बच्चों व महिलाओं तक को आधी रात में यूपी की सीमा पर असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक व अमानवीय कार्य आपकी सरकार ने किया। आपको मानवताद्रोही कहें या...'।


लाशें नदी में बह रही थीं : केजरीवाल
जवाब में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'सुनो योगी, आप तो रहने ही दो, जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपये खर्च करके मैगज़ीन में अपनी झूठी वाहवाही के विज्ञापन दे रहे थे। आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed