फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   would be easy to install EV charger

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर लगाना होगा आसान डो की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल

Thu, 15 Jul 2021 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
would be easy to install EV charger
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने स्लो और फास्ट चार्जर लगाने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली की सुविधा देने के लिए एक अहम कदम बढ़ाया है। बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड ने तीन दिल्ली डिस्कॉम कंपनियों के साथ निजी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाताओं के पैनल के लिए रिक्वेस्ट फॉर सेलेक्शन (आरएफएस) जारी किया है। इसके तहत उपभोक्ताओं के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जर की खरीद या स्थापना के लिए एकमुश्त या किश्तों में अदायगी का विकल्प होगा।
विज्ञापन

अपार्टमेंट, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, अस्पताल, मॉल्स, थियेटर में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली की सुविधा उपलब्ध होगी। सुविधाएं शुरू होने पर डिस्कॉम की वेबसाइटों पर अलग अलग चार्जर की लागत और सुविधाओं की तुलना की जा सकेगी। चार्जर लगाने के लिए फोन कॉल या ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा होगी।
विज्ञापन

डायलॉग एंड डवलेपमेंट कमीशन (डीडीसी) के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने कहा कि योजना के तहत डिस्कॉम ईवी चार्जर लगाने के लिए भारत में सबसे कम लागत वाले विक्रेताओं को सूची में शामिल करेगा। चार्जर लगाने के लिए नई प्रक्रिया अपनाने सहित उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी का प्रावधान होगा। दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन की दिशा में भारत का दिल्ली पहला शहर होगा, जहां ईवी चार्जर लगाने के लिए कई तरह के विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ईवी नीति के अनुसार पहले 30,000 चार्जिंग प्वाइंट के लिए 6 हजार रुपये प्रति चार्जिंग प्वाइंट तक दिए जाएंगे। कम लागत वाले स्मार्ट ईवी चार्जर जनता के लिए आसानी से उपलब्ध हों, इसके लिए दिल्ली में हजारों चार्जर स्थापित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed