फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   World Elephant Day: Special feast given to elephants in the zoo

विश्व हाथी दिवस : चिड़ियाघर में हाथियों की दी विशेष दावत

Sat, 12 Aug 2023 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
World Elephant Day: Special feast given to elephants in the zoo
दर्शकों व छात्रों को हाथी पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर शनिवार को चिड़ियाघर में हाथियों को विशेष दावत दी गई। उन्हें खाने के लिए तरबूज, सेब, केले, नारियल, खीरा व खिचड़ी दी गई। यह दावत विशेष रूप से सजाकर परोसी गई थी। चिड़ियाघर में अभी तीन हाथी हैं। जिसमें दो एशियन नस्ल के हैं, जिसमें एक नर और एक मादा है। इनके नाम हीरागज और राजलक्ष्मी हैं। वहीं एक अफ्रीकन हाथी भी है, जिसका नाम शंकर है। इस अवसर पर दर्शकों व छात्रों को हाथी संरक्षण को लेकर जानकारी दी गई। हाथी पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन ने बताया कि विश्व हाथी दिवस मनाए जाने का उद्देश्य है कि लोगों को हाथियों के बारे में, उनके व्यवहार के बारे में जानकारी मिल सके। हाथियों को संरक्षित करेंगे, तो पूरा इको सिस्टम सुरक्षित होगा। बहुत सी वनस्पति और प्रजातियों के प्रजनन में बड़ा योगदान होता है।
विज्ञापन


बंगाल बाघ के शावकों की हुई पहचान


चिड़ियाघर में मई माह में जन्मे बंगाल बाघ के दो शावकों की पहचान की गई है। इनमें एक नर और एक मादा है। दोनों का पहला टीकाकरण किया गया है। सिद्धि और करण के यह दोनों शावक हैं। दोनों अपनी मां सिद्धि के साथ रह रहे हैं। नर शावकों को मिलाकर यहां दो नर बंगाल बाघ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed