फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   World class facilities will be available at Anand Vihar railway station

खास खबरः आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, तीन साल का लक्ष्य

Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
World class facilities will be available at Anand Vihar railway station
Anand Vihar Terminal

आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलने लगेंगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए रेलवे इस टर्मिनल के दूसरे फेज का काम नए साल में शुरू करेगा। स्टेशन परिसर में ही रिहायशी सुविधा, थ्री स्टार के साथ बजट होटल, मॉल, कॉमर्शियल के साथ कोचिंग इंस्टीट्यूट एरिया भी विकसित किया जाएगा। ट्रांसपोर्ट हब विकसित होने से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी और लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


कोरोना काल से पहले ही आनंद विहार स्टेशन विकसित करने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया था। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम निजी सहभागिता से इसे पुनर्विकसित करने के लिए नए साल में आमंत्रित प्रस्ताव को अंतिम रूप देगा।
विज्ञापन


99 साल की लीज पर मिलेगा आशियाना
स्टेशन विकास के साथ ही आनंद विहार स्टेशन पर आशियाना भी बनेगा। खरीदारों को यह आशियाना 99 साल की लीज पर दिया जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण की तरफ से मिक्स्ड लैंड यूज की इजाजत दी गई है, ताकि रेसिडेंसियल कांप्लेक्स के साथ ही कॉमर्शियल कांप्लेक्स, मॉल बनाया जा सके। कोचिंग इंस्टीट्यूट के लिए भी जगह देने की योजना है। आनंद विहार स्टेशन के यार्ड की भूमि का इस्तेमाल विकास काम में लाया जाएगा। यहां बहुमंजिला इमारत बनेगी। हालांकि, फिलहाल कितनी मंजिल बनेगी, इसका नक्शा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए निजी कंपनियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनें होंगी संचालित
इस स्टेशन से पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनें संचालित की जाएंगीं। टर्मिनल के बनने से नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ भी कम होगी। रेल अधिकारियों का दावा है कि आने वाले समय में इस स्टेशन पर न सिर्फ यात्रियों के जरूरत की सारी चीजें उपलब्ध होंगी, बल्कि दूर से सभी लोग इसकी खूबसूरती का दीदार कर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। विश्व स्तरीय टर्मिनल है तो यात्रियों को यहां मिलने वाली सुविधाएं भी विश्व स्तरीय होंगी।


ये होंगी खासियत

  • आनंद विहार टर्मिनल में प्रवेश और निकास के लिए एक ही रास्ता है। पुनर्विकास योजना के तहत प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। 
  • यात्रियों के ठहरने के लिए प्रतीक्षालय के साथ ही तीन सितारा व बजट होटल का भी निर्माण किया जाएगा। 
  • टर्मिनल के विकास पर करीब 240 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • लागत वसूली के लिए व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति होगी। 
  • पुनर्विकास काम शुरू होने की तिथि से तीन साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 


नए साल में आनंद विहार रेलवे स्टेशन पुनर्विकास की राह पर निकल पड़ेगा। इसे जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधा से लैस किया जाएगा। संभवत: यह देश का सबसे पहला विश्व स्तरीय स्टेशन होगा, जहां यात्रियों की सुविधा की हर जरूरत की चीजें मौजूद होंगी। ट्रेन, बस, मेट्रो की सुविधा के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आशियाना, कॉमर्शियल हब भी होंगे।
- दीपक कुमार, सीपीआरओ उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed