{"_id":"64be78ff3b2262c33d007bd4","slug":"workshop-owner-and-mechanic-arrested-for-vehicle-theft-ashram-news-c-340-1-del1004-19876-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: वाहन चोरी के आरोप में वर्कशॉप मालिक और मैकेनिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: वाहन चोरी के आरोप में वर्कशॉप मालिक और मैकेनिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिकाओं से शादी करने के बाद उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए बन गए वाहन चोर
स्क्रैप डीलर को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सात कारें, होंडा सिटी का इंजन और दो स्कूटी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेमिकाओं से शादी करने के बाद उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने वाले वर्कशॉप मालिक और मैकेनिक को द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपने वर्कशॉप में आने वाले वाहनों में लगने वाले कलपुर्जे के लिए उसी मॉडल के वाहन चोरी करते थे और फिर चोरी के वाहन का स्क्रैप करवाकर उसके कलपुर्जे उस वाहन में लगाते थे। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर स्क्रैप डीलर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात कारें, होंडा सिटी कार का एक स्क्रैप इंजन और दो स्कूटी बरामद की है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 जुलाई को डाबड़ी इलाके से एक सेंट्रो कार चोरी की शिकायत मिली। द्वारका जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की जांच शुरू की। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। फुटेज में दिख रहे बदमाशों के लिए पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया। 14 जुलाई को सिपाही अरविंद को बदमाशों के बुध विहार में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने दबिश देकर बुध विहार निवासी मनीष बंसल और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छह लग्जरी कारें और दो चोरी की स्कूटी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने चोरी के वाहन खरीदने वाले सुभाष प्लेस निवासी प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई सेंट्रो कार और चोरी की होंडा सिटी कार का स्क्रैप इंजन भी बरामद कर लिया।
पूछताछ में मनीष और राहुल ने बताया कि वह बुध विहार में मोटर वर्कशॉप चलाते हैं। मनीष वर्कशॉप का मालिक है जबकि राहुल मैकेनिक है। दोनों ने अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड से प्रेम विवाह किया और परिवार से अलग किराए के मकान में रह रहे थे। जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी करने लगे।