फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Death of Victim Who Accused MP Atul Rai of Rape Was Set on Fire in Front of The Supreme Court

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग लगाने वाली युवती ने भी तोड़ा दम, 21 अगस्त को हुई थी युवक की मौत

Tue, 24 Aug 2021 06:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 24 Aug 2021 06:01 PM IST
सार

पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन युवती के शव का दिल्ली में अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 90 फीसदी जल गई थी।

विज्ञापन
Death of Victim Who Accused MP Atul Rai of Rape Was Set on Fire in Front of The Supreme Court
सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता की मौत - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में अस्पताल में भर्ती युवती (24) की मंगलवार सुबह मौत हो गई। युवक की 21 अगस्त को मौत हो गई थी। युवती 90 फीसदी जल गई थी और कई दिनों से वेंटीलेटर पर थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन युवती के शव का दिल्ली में अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे थे। पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। युवती ने जिंदगी से संघर्ष किया। मंगलवार सुबह वह हार गई और करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव कोटवा नारायणपुर, बलिया की रहने वाली युवती दो भाई-बहन में बड़ी थी। छोटा भाई दसवीं कक्षा में पढ़ता है। पिता की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। मां मानसिक रूप से कमजोर है। वाराणसी के यूपी कॉलेज से युवती ने उच्च शिक्षा हासिल की थी। कॉलेज में ही उसकी गांव सियाडी भांवरकोड, गाजीपुर के छात्र नेता सत्यम प्रकाश से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों मिलजुल कर फैसला लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यम (27) ने वर्ष 2013 में कॉलेज से उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। वर्ष 2016 में भांवरकोल तृतीय से पंचायत चुनाव लड़ा था, मगर सत्यम चुनाव हार गया था। इसके बाद सत्यम ने सांसद अतुल राय के साथ रहना शुरू कर दिया था। सत्यम ने युवती को भी कॉलेज में वर्ष 2015 में महामंत्री का चुनाव लड़वाया था। युवती चुनाव हार गई थी। इसके बाद दोनों ही सांसद के साथ रहने लग गए थे।  

सांसद ने युवती के साथ किया दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि सांसद अतुल राय एक मई, 2019 को युवती को पत्नी से मिलवाने के बहाने लंका स्थित एक अपार्टमेंट में परिचित के मकान में ले गया। आरोप है कि यहां सांसद ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने वारदात वाले दिन ही लंका थाने में सांसद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। सांसद अतुल राय नैनी जेल में बंद है। इसके खिलाफ दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराते रहे। युवती की तरफ से तीन और सांसद की तरफ से सत्यम व युवती के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए थे।

मामला दर्ज होने के बाद मानसिक दवाब में आ गए थे
सांसद के भाई की याचिका पर सीजीएम कोर्ट के आदेश पर युवती व सत्यम के खिलाफ हनीट्रैप व उगाही करने का मुकदमा दर्ज कराने पर कोर्ट ने जब दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर भगोड़ा घोषित किया था तभी से दोनों मानसिक दबाव में आ गए थे और छिपकर रह रहे थे। यूपी में जल्द न्याय न मिलता देख दोनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सांसद के खिलाफ प्रयागराज में चल रही सुनवाई को दिल्ली में ट्रांसफर करने की गुहार लगा रहे थे। इस मामले में दोनों दिल्ली आए थे। यहां पर सुप्रीम कोर्ट के बाहर दोनों ने 16 अगस्त को गेट नंबर डी के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा ली थी। दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दोनों के बयान तक नहीं हो सके
आग में युवक 85 और युवती करीब 90 फीसीदी झुलस गई थी। पहले दिन से ही दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी, इस कारण पुलिस दोनों के बयान दर्ज नहीं कर सके। दोनों ने आत्मदाह की कोशिश करने से पहले दस मिनट का फेसबुक लाइव किया था। पुलिस फेसबुक लाइव में दिए बयानों को ही दोनों के बयान मान सकती है। इसमें दोनों ने एसएसपी अमित पाठक, सीओ अमरेश सिंह, दरोगा संजय राय और उनके बेटे विवेक राय पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed