फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman murders husband with help of her lover and his friend discloses Malviya Nagar police 

दिल्ली: महिला ने प्रेमी व उसके साथी से करवाई थी पति की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 15 Sep 2021 06:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 15 Sep 2021 06:36 PM IST
सार

पुलिस ने पत्नी, प्रेमी व प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि महिला प्रेमी से शादी करना चहाती थी और पति इसका विरोध कर रहा था। उसने पत्नी व उसके प्रेमी को डांट फटकार भी लगाई थी। 
 

विज्ञापन
Woman murders husband with help of her lover and his friend discloses Malviya Nagar police 
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी व प्रेमी के दोस्त के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर थी। पत्नी प्रेमी से शादी करना चहाती थी और पति इसका विरोध कर रहा था। उसने पत्नी व उसके प्रेमी को डांट फटकार भी लगाई थी। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास एसएस कंस्ट्रक्शन कंपनी एल्डेको सेंटर बना रही है। कंपनी के जनरल मैनेजर ने आठ सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि कंट्रक्शन साइट पर बनी झुग्गी में बदायूं निवासी मजदूर मुनीस(21) मृत हालत में मिला है। 
विज्ञापन


उसके गले पर दबाने के निशान थे। मुनीस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मुनीस के पिता ने अपनी बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त की। मामला दर्ज कर मालवीय नगर थानाध्यक्ष सतीश राणा की देखरेख में एएसआई ताहिर हुसैन व हवलदार अमित ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताहिर हुसन के नेतृत्व में एक टीम बंदायू में पीड़ित के गांव भेजी गई। ठेकेदार, मजदूरों और मृतक के रिश्तेदारों की जांच की गई। इससे पता लगा कि मृतक मुनीस और उसके साथी मजदूर राजेश को सात सितंबर को लगभग आठ बजे छत पर किसी काम के लिए भेजा गया था। काम खत्म करने के बाद मृतक मुनीस पहली मंजिल पर गया और राजेश भूतल पर सोने चला गया। 

आठ सितंबर की सुबह मृतक मुनीस अचेत अवस्था में मिला, जहां यह पता चला कि मृतक मुनीस की पत्नी भूरी देवी का कथित तौर पर गांव के ही दिनेश के साथ विवाहेतर संबंध है। संबंधों की जानकारी होने पर मुनीस और उसके पिता ने दिनेश को फटकार लगाई थी।

मुनीष की ऐसे की गई थी हत्या

मुनीस ने रक्षाबंधन वाले दिन अवैध संबंधों को लेकर फटकार लगाई थी। जांच में ये पता लगा कि दिनेश भूरी के संपर्क में है। जांच में ये भी पता लगा कि दिनेश सात सितंबर को मालवीय नगर, दिल्ली स्थित घटनास्थल पर था। उसे राजेश बुलाता था। दिनेश को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया। उससे राजेश के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दिनेश भूरी देवी से शादी करना चहाता था। भूरी देवी शादी करने के लिए तैयार थी। मुनीस इस शादी के खिलाफ था। इस कारण इन्होंने मुनीस की हत्या की साजिश रची और राजेश को साजिश में शामिल किया। आरोपी दिनेश सात सितंबर को दिनेश की मदद से कंट्रक्शन साइट पर घुस गया और सात सितंबर की रात ढाई बजे दोनों ने गला दबाकर मुनीष की हत्या कर दी। 

वारदात के बाद दिनेश मौके से फरार हो गया। वारदात के दौरान पहने गए कपड़े और वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार करने के बाद भूरी देवी को मलिकपुर बिछोला, थाना जरीफ नगर, जिला से गिरफ्तार कर लिया। किसी को संदेह न हो इसलिए मालवीय नगर में मुनीष की हत्या की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed