{"_id":"62014a99bf4c3b02d016dba2","slug":"woman-murdered-in-park-in-rohini-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोहिणी में पार्क में महिला की चाकू गोदकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोहिणी में पार्क में महिला की चाकू गोदकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
Mon, 07 Feb 2022 10:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:07 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सेक्टर 28 रोहिणी के बागवान अपार्टमेंट के पास स्थित पार्क के चौकीदार ने पुलिस को पार्क में एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहिणी सेक्टर 28 इलाके में सोमवार सुबह एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक पार्क में मिला। महिला के पीठ और गले पर चाकू का निशान हैं और शरीर पर भी चोट के निशान है। पुलिस को आशंका है कि महिला के शव को पार्क में फेंककर उसे ठिकाना लगाने की कोशिश की गई है।
पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सेक्टर 28 रोहिणी के बागवान अपार्टमेंट के पास स्थित पार्क के चौकीदार ने पुलिस को पार्क में एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। चौकीदार ने बताया कि सुबह पार्क में टहलने आए लोगों ने महिला का शव देखकर उसको जानकारी दी।
छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला की पीठ के पीछे दो और गले के पास एक चाकू का निशान हैं। शव मिलने वाली जगह पर खून के निशान नहीं मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद शव को पार्क में ठिकाना लगाया गया है।

महिला के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के लोगों से महिला की पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस पार्क की तरफ आने वाली सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने दिल्ली के अन्य थानों को महिला का शव मिलने की जानकारी दी है, ताकि उस इलाके से गायब महिलाओं के परिवार वाले उसकी पहचान कर सके।