फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Woman attacked by miscreants when opposed loot in Adarsh Nagar Market

लूट का विरोध करने पर सरेराह महिला की चाकू मारकर हत्या, 24 घंटे में वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 07:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Feb 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked by miscreants when opposed loot in Adarsh Nagar Market
कैमरे में कैद हुई पूरी घटना - फोटो : अमर उजाला

आदर्श नगर के गुरुनानक रोड इलाके में शनिवार शाम चेन छीनने का विरोध करने पर बदमाश ने सरेराह चाकू से वारकर महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश घटनास्थल से कुछ दूर खड़े अपने साथी के साथ स्कूटी पर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस की 10 टीमों ने 24 घंटे में ही वारदात का खुलासा करते हुए रविवार शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान जहांगीरपुरी निवासी अकीबुल (22) और फरदीन (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिमरन कौर (24) चार दिन पहले पटियाला (पंजाब) स्थित अपने ससुराल से गुरुनानक रोड ई ब्लॉक स्थित अपने मायके आई थी। पिता दिलेर सिंह की डिजिटल फोटोग्राफी की दुकान है। सिमरन की तीन साल पहले पटियाला स्थित गारमेंट कारोबारी परमजीत सिंह से शादी हुई थी। वह अपनी बेटी हरलीन (ढाई साल) और मां के साथ दवा खरीदने शनि बाजार गई थी। करीब 9.30 बजे वापसी के दौरान स्कूटी सवार दोनों बदमाश लूट की नीयत से कुछ दूर रुक गए। इस वक्त सिमरन अपने घर से करीब 20 मीटर दूर थी। स्कूटी के पीछे की सीट पर बैठा अकीबुल पीछा करता हुआ सिमरन के पास आया और गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


सिमरन व उसकी मां ने इसका विरोध किया। इस दौरान सिमरन की गोद से बेटी सड़क पर गिर गई। अकीबुल भी धक्का लगने से गिर गया। इसके बाद वह उठा और सिमरन की गर्दन पर चाकू से दो वार किए और फरदीन के साथ स्कूटर पर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सिमरन को एमडी सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां से शालीमार बाग स्थित फोर्टिस में रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
उत्तर-पश्चिम जिला की पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि  बदमाशों को पकड़ने के लिए दस टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज, स्कूटी के नंबर और स्थानीय लोगों से जानकारी के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपराध कबूल कर लिया है। वे शनि बाजार से ही स्कूटी पर मां-बेटी का पीछा कर रहे थे। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जहांगीरपुरी से बरामद कर ली है। अकीबुल ने सिमरन की हत्या करना कबूल किया है, जबकि फरदीन स्कूटी पर ही बैठा था। उसे नहीं पता था कि अकीबुल ने सिमरन की हत्या कर दी है। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed