फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   without registration driving license and Aadhaar card no driver allowed to join tractor march

बिना रजिस्ट्रेशन, डीएल और आधार के किसी भी चालक को ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने की इजाजत नहीं, तैनात रहेंगे 1200 वालंटियर्स

Tue, 26 Jan 2021 12:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
without registration driving license and Aadhaar card no driver allowed to join tractor march
रजिस्ट्रेशन कराते किसान - फोटो : amar ujala

कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च के लिए हजारों किसानों की भीड़ गाजीपुर बार्डर पर जुटने लगी है। सोमवार जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे ट्रैक्टरों की कतार लंबी होती चली गई। एनएच-24 पर गाजियाबाद की ओर जहां देखो वहां किसान और उनके ट्रैक्टर ही दिखाई दे रहे थे। बार्डर पर ट्रैक्टर मार्च को लेकर तैयारियां भी जोरों पर थीं। 

विज्ञापन


किसान संगठनों का कहना था कि बिना रजिस्ट्रेशन, डीएल और आधार कार्ड के किसी भी ट्रैक्टर को मार्च में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है। जगह-जगह काउंटर बनाकर मार्च में शामिल होने वाले ट्रैक्टर चालकों का रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाया जा रहा है। किसानों का दावा है कि मंगलवार को होने वाले 46 किलोमीटर ट्रैक्टर मार्च में 25 हजार से अधिक ट्रैक्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन


किसान संगठन से जुड़े नेताओं का कहना है कि गाजीपुर से गाजियाबाद के दुहाई तक मार्च को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में किसान वालंटियर्स मौजूद रहेंगे। ट्रैक्टर मार्च के लिए गाजीपुर से करीब 1200 वालंटियर्स की ड्यूटी मार्च के लिए लगाई गई है। इनके भी रजिस्ट्रेशन कर सभी को आई कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वालंटियर्स के लिए गाजीपुर से पूरे मार्च के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए 120 वॉकी-टॉकी का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा सोमवार रात को गाजीपुर में तीन मेटल डिटेक्टर लगाकर किसानों की जांच भी जाएगी। 15 टीमें नजर रखेंगी कि कोई भी किसान हथियार लेकर मार्च में शामिल न हो। बिना ट्रॉली के ट्रैक्टर पर पहले तिरंगा लगा होगा, इसके बाद किसान संगठन अपना झंडा लगाएंगे। एक ट्रैक्टर पर पांच से अधिक किसानों के बैठने की इजाजत नहीं होगी। इस बात पर भी नजर रखी जाएगी कि कोई उल्टे-सीधे और भड़काऊ नारेबाजी न करे।

गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होते ही ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। सबसे पहले बाइक व कार में मौजूद वालंटियर्स पुलिस कर्मियों के साथ आगे मार्च के लिए रास्ता साफ कराते हुए निकलेंगे। मार्च के साथ  एंबुलेंस के अलावा क्रेन भी चलेंगे। यदि किसी का ट्रैक्टर खराब हो जाता है तो उसे क्रेन की मदद से हटा दिया जाएगा। मार्च में चलने वाले ट्रैक्टर चालकों को हिदायत दी गई है कि वह किसी भी ट्रैक्टर को ओवरटेक नहीं करेंगे बल्कि लेन में चलेंगे। मार्च के दौरान किसान संगठन के जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले के किसानों को लीड करेंगे।


दूसरी ओर मार्च में किसी भी तरह का लंगर नहीं ले जाया जाएगा। पानी और कुछ फ्रूट ले जाने की इजाजत होगी। मंगलवार होने वाले मार्च के लिए लगातार मंच से किसानों से अपील की जा रही थी कि वह उसको कामयाब बनाने के लिए शांति बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed