{"_id":"60f5ae482a894b5204680da2","slug":"wife-beaten-to-half-death-for-girlfriend-case-registered-against-husband-police-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रेमिका के लिए पत्नी को पीट-पीटकर किया अधमरा, पति के खिलाफ मामला दर्ज, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रेमिका के लिए पत्नी को पीट-पीटकर किया अधमरा, पति के खिलाफ मामला दर्ज, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 19 Jul 2021 10:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:24 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक पीड़िता पूनम परिवार के साथ ईस्ट विनोद नगर में रहती है। इसके पति संजीव भाटी का कारोबार है। दोनों की शादी वर्ष 2004 में हुई थी। इनके यहां दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के लिए पहले पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। जख्मी हालत में पीड़िता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता पूनम भाटी (30) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता पूनम परिवार के साथ ईस्ट विनोद नगर में रहती है। इसके पति संजीव भाटी का कारोबार है। दोनों की शादी वर्ष 2004 में हुई थी। इनके यहां दो बेटियां व एक बेटा है। पूनम का आरोप है कि पिछले करीब ढाई साल से संजीव भाटी एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पूनम इसका विरोध करती है तो आरोपी उसे पीटता है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 10 बजे वह बच्चों का बैंक में खाता खुलवाने के लिए जा रही थी। इस दौरान संजीव व उसके परिजनों ने पूनम की बुरी तरह पिटाई कर दी। पूनम बच्चों को लेकर घर से निकल गई। वापस आने पर आरोपी ने पूनम का सामान घर से बाहर फेंककर उसे चले जाने के लिए कहा।
पूनम संजीव के दूसरे मकान में शिफ्ट होने लगी तो आरोपी ने कहा कि यहां उसकी प्रेमिका रहेगी। यह कहकर आरोपी ने पूनम की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई की वजह से पूनम बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसका बयाल लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।