फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Widow woman was raped on pretext of marriage accused was arrested from Bihar friendship on social media

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

Tue, 20 Jul 2021 08:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 20 Jul 2021 08:32 PM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिरेश राय की महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। महिला हौशंगाबाद में नौकरी करती है। सिरेश राय शादीशुदा है, जबकि महिला विधवा है और उसके बच्चे हैं।

विज्ञापन
Widow woman was raped on pretext of marriage accused was arrested from Bihar friendship on social media
arrest - फोटो : istock

विस्तार

वसंतकुंज इलाके में विधवा महिला से दुष्कर्म कर आरोपी दुबई भाग गया। दुबई जाने से पहले वह युवती को वसंतकुंज के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी सिरेश राय (32) को सिवान, बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिरेश राय की महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। महिला हौशंगाबाद में नौकरी करती है। सिरेश राय शादीशुदा है, जबकि महिला विधवा है और उसके बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद दोनों मिलने गए। 
विज्ञापन


आरोपी ने महिला को मिलने के लिए कुछ महीने पहले वसंतकुंज एरिया के एक होटल में बुलाया और वहां शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी दुबई चला गया। अब आरोपी दुबई से वापस आया तो युवती को फिर होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। युवती ने दो दिन पहले वसंतकुंज (नार्थ) में इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसंतकुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष राजकुमार की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी सिरेश राय को सिवान, बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हौशंगाबाद व बिहार में कई जगह मिले थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिरेश राय दुबई में प्राइवेट नौकरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed