{"_id":"60788fad8ebc3e2456615520","slug":"weekend-curphew-will-create-problem-for-marriage-functions-ashram-news-noi5773761181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू वैवाहिक समारोहों के आड़े आएगा। सरकार की तरफ से ई-पास की सुविधा देने का ऐलान किया गया है, लेकिन मेहमानों को ये मुहैया करवाना भी परेशानी का सबब बनेगा। इतना ही नहीं कर्फ्यू वेडिंग प्लानर, होटल व्यवसायी, बैंक्वेट हॉल, टेंट व सामियाना, कैटरर को भी परेशान करेगा, क्योंकि सभी के लिए ई-पास की आवश्यकता होगी। शादी समारोह के लिए 50 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।
लॉकडाउन की वजह से पिछले साल भी शादी समारोहों को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ा था। कई लोगों की शादी तो ड्राइंग रूम व छत तक सिमट कर रह गई थी। अब वीकेंड कर्फ्यू समारोह को फीका करेगा। वेडिंग प्लानर्स व दिल्ली होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर एसोसिएशन के महासचिव मोहित शाह ने बताया कि वीकेंड कर्फ्यू की वजह से कई लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या उन्हें ई-पास को लेकर होने वाली है।
वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले ही नहीं आयोजकों को भी परेशान होना पड़ेगा, क्योंकि 50 से अधिक लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं है और इतने तो कैटरर ही हो जाते है। ऐसे में खान-पान का प्रबंध करना, मंडप सजाना, फूलों की सजावट, रथ व उसे सजाने वाले काफी अधिक हो जाते हैं। खुले में तो शादी समारोह का आयोजन बेहद चुनौती भरा है।
विज्ञापन
सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन कर विवाह संपन्न करना काफी मुश्किल काम है। करोल बाग के होटल व्यवसायी मुरली मनी का कहना है कि मेहमानों की संख्या पर प्रतिबंध पहले से ही संघर्ष कर रहे उद्योग को प्रभावित कर रहा था। अब वीकेंड लॉकडाउन से और परेशानी बढ़ेगी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने सेवा क्षेत्र वाले होटल, पर्यटन के व्यापार का काफी बुरा हाल कर दिया है।