फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather update in delhi heat shows high 41 degrees Temperature

मौसम अपडेट : गर्मी ने दिखाया तेवर, दिल्ली में आज 41 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा

Tue, 27 Apr 2021 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Apr 2021 09:43 AM IST
सार

अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होगा। इस पूरे हफ्ते दिल्ली और उसके आसपास के बाकी हिस्सों में दिन में बदन झुलसा देने वाली तपिश और लू का एहसास होगा।

विज्ञापन
Weather update in delhi heat shows high 41 degrees Temperature
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को दिल्ली का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा था। मौसम विभाग की मानें तो अब दिल्ली का पारा दिनबदिन ऊपर ही जाएगा। 
विज्ञापन


अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होगा। इस पूरे हफ्ते दिल्ली और उसके आसपास के बाकी हिस्सों में दिन में बदन झुलसा देने वाली तपिश और लू का एहसास होगा।
विज्ञापन


लॉकडाउन में यदि बेहद आवश्यक काम से घर से बाहर निकलना पड़ जाए तो ऐसे लोगों को पूरी बाजू के कपड़ों का इस्तेमाल करना जरूरी होगा। वर्ना सनबर्न और लू लगने की संभावना बढ़ जाएगी। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को दूसरी किसी भी आपदा से बचने का भरसक प्रयास करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई के पहले सप्ताह के बीतने तक गर्मी अपने रौद्र रूप में पड़ेगी। इस दौरान राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेंगे। रोजाना दिल्ली का पारा कम होने की बजाय ऊपर ही जाएगा। 
 

सोमवार को दिल्ली का तापमान 16 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच था। मंगलवार को स्थिति और गंभीर होने की संभावना है। इस दौरान पारा 17 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसी तरह से अगले कई दिनों तक मौसम गर्म होने के बजाय ठंडा होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed