फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather Update: Todays Weather in Delhi, Rain In Delhi NCR, Delhi Ka Mausam News in Hindi

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अभी और भी बरसेंगे बदरा

Sun, 10 Sep 2023 11:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 11:04 AM IST
सार

Today Delhi Weather Report: दिल्ली एनसीआर में कल दोपहर के बाद शाम को और फिर रात भर रुक-रुककर बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लगातार बारिश और हवाओं ने राजधानी का पारा भी गिरा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आज और कल बादल बरसेंगे। 

विज्ञापन
Delhi Weather Update: Todays Weather in Delhi, Rain In Delhi NCR, Delhi Ka Mausam News in Hindi
दिल्ली में बारिश file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में कल दोपहर के बाद शाम को और फिर रात भर रुक-रुककर बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लगातार बारिश और हवाओं ने राजधानी का पारा भी गिरा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आज और कल बादल बरसेंगे। 

विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा बना रहेगा। दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों पर अगले 2-3 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। मौसम विभाग ने इस दौरान दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की थी। अब तक 37-38 चल रहा तापमान बारिश के कारण लुढ़क कर 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8.30 बजे तक 009.7 मिमी व शाम 5:30 बजे तक 001.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण दिल्ली में सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में दर्ज हुआ। यहां तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा।


वहीं स्पोट्स कॉम्पलेक्स में 31.7, रिज व नरेला इलाके में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज इलाके में तो न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी इलाके में 015.4 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। दिल्ली में मौसम ने शुक्रवार से ही करवट ले ली थी। दिन भर बादल छाए रहे थे और शाम होते-होते कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई थी। वहीं शनिवार सुबह कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। शाम को भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली।

आज और कल भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार व सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहेगा। मंगलवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 12 से 14 सितंबर के बीच तापमान 37-38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed