फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather Forecast In Delhi ncr rain in some areas of Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर : आज हो सकती है बारिश, दूसरे सप्ताह में तेजी से लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Thu, 02 Dec 2021 12:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Dec 2021 12:39 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे व कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी कमी हो सकती है। 

विज्ञापन
Weather Forecast In Delhi ncr rain in some areas of Delhi-NCR
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर पहाड़ी इलाकों पर दिखना शुरू हो गया है। इस क्रम में उत्तरी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है। इसका असर बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। 
विज्ञापन


दिनभर बादल छाए रहे और वातावरण धुंधला-धुंधला सा नजर आया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे वातावरण में ठंडक बढ़ेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 60 से 95 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। सुबह से सूरज बादलों के पीछे ओझल रहा व दिनभर धुंध छाई रही। धूप न निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में भी कमी रिकॉर्ड की गई। शाम होते ही वातावरण में ठंडक का अहसास और बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे व कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी कमी हो सकती है। 

सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। विभाग के मुताबिक, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे दिसंबर की शुरुआत के साथ ही तेजी से तापमान लुढ़कना शुरू होगा और उत्तरी हिमालय से आने वाली शीत हवाएं दिल्ली की ठंड को बढ़ाएगी। 

अधिकतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 13 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 5:24 बजे
सूर्योदय का समय: 6:58 बजे
-सुबह से ही मौसम धुंधला-धुंधला सा रहेगा व कुछ देर के लिए कोहरा छाया रहेगा। दिन में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। सूरज न निकलने व हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed